• पूर्वी विधानसभा प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव ने अपने चुनाव कार्यालय में मनाई भगवान परशुराम जयंती
• भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किये और दिन विशेष की पूरब की जनता को शुभकामनायें दीं
लखनऊ। पूर्वी विधानसभा उप चुनाव प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव ने शुक्रवार को अपने चुनाव कार्यालय में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भगवान परशुराम जयंती मनाई।
लोकसभा चुनाव में गईं बरेली रीजन की 362 रोडवेज बसें, भटक रहे यात्री
सभी ने चुनाव कार्यालय पर मंत्रोच्चारण के साथ भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। उन्होंने लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों को जगत के पालनहार भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर उनके साथ भाजपा के प्रवक्ता मनीष शुक्ला, वशिष्ठ नारायण शुक्ला, संदीप पाठक, अशोतोष तिवारी, अभिषेक गुप्ता, युवा मोर्चा के अध्ययन सिंह सैनी, कृष्णा पटेल, दक्ष जोशी, आशीष तिवारी, सौरभ वर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विकसित भारत की संकल्पना को करेंगे साकार
सुबह से लेकर शाम तक ओपी श्रीवास्तव पूर्व विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं और जनता की समस्याओं को भी सुन रहे हैं। एक नुक्कड़ सभा के दौरान उन्होंने कहा कि लखनऊ की पूर्वी विधानसभा सबसे विकसित विधानसभा होगी। मैं यहां के क्षेत्रवासियों के लिए हर समय तत्पर रहूंगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व देशनके साथ साथ लखनऊ ने भी विकास में नए आयाम गढ़े हैं और इसी कारण आप सब का आशीर्वाद हमारे साथ है। इस दौरान ओपी श्रीवास्तव ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाजपा को वोट देने की अपील भी की।
जनसंपर्क अभियान को दी नई रफ्तार
सुबह से लेकर शाम ओपी श्रीवास्तव जनता के बीच में बने हुए हैं। ओपी श्रीवास्तव ने शुक्रवार को सुबह कमला नेहरू नगर में जनसम्पर्क किया, फिर सेक्टर 8 विकास नगर में दो स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित किया।
उसके बाद परशुराम जयन्ती कार्यक्रम में केशव बिहार कल्याणपुर में भाग लिए फिर गोमती नगर में एक नुक्कड़ सभा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने जनता से अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने के लिए अपील भी की।