Breaking News

भाजपा कार्यसमितियों की बैठक में बनाई गई चुनाव की रणनीति

लखनऊ। आगामी चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमितियां सक्रिय हो गईं हैं। आज मध्य मंडल चार और कैण्ट मंडल चार की अलग-अलग हुई बैठकों में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। साथ ही बूथस्तर पर केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों से मतदाताओं को अवगत कराने के लिए कहा गया।

मध्य मंडल चार और कैण्ट मंडल चार की बैठक में शामिल हुए बूथ स्तर के कार्यकर्ता

पहली बैठक मालवीय नगर स्थित पंजाब लान में भारतीय जनता पार्टी मध्य मंडल 4 की कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, सहित कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष दिनेश तिवारी आदि ने भाग लिया।

दीप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम उद्घाटन करते हुए उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा केन्द्र व राज्य सरकार ने जनहित के तमाम कार्य किए हैं। समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े नागरिकों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं। भाजपा कार्यकर्ता बूथस्तर पर मतदाताओं को जागरूक करें कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को आधार बना कर काम कर रही है।

कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी देवाशीष (देव) द्वारा मुख्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राजपूत, मालवीय नगर सेक्टर संयोजक आनंद शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष एम के शुक्ला, महामंत्री मनोज रस्तोगी , महामंत्री राजू बाजपेई, मालवीय नगर वार्ड अध्यक्ष नवीन वरमानी एवं हजारों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे l कार्यसमिति में आगामी चुनाव के लिए रणनीति भी बनाई गई।

दूसरी ओर कैंट मंडल 4 में मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। मुख्य वक्ता के रूप में कैंट विधायक सुरेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि भाजपा बिना किसी भेदभाव के जन विकास के काम करती है। उन्होंने कहा कि अब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे बूथस्तर पर मतदाताओं को जागरूक करें। कार्यसमिति की बैठक को

जितेन सिंह, अनुराग मिश्रा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र मंडल प्रभारी कैंट मंडल 4 राजीव मिश्रा, भाजपा किसान प्रकोष्ठ के विनोद कुमार, राकेश श्रीवास्तव, प्रमोद शर्मा, मंडल अध्यक्ष डॉ रंजीता शर्मा आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यसमिति की बैठक में मंडल के पदाधिकारी, पार्षद, मंडल महामंत्री, पूर्व पार्षद, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर मतदाता प्रमुख , वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

25 मीटर ऊंची हाईटेक चिमनी से नहीं उड़ेगी चिता की राख, मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर हो रहा काम

वाराणसी:  मोक्ष तीर्थ मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर 25 मीटर ऊंची हाईटेक चिमनी बनाई जाएगी ...