Breaking News

पंचायत चुनाव में सोची समझी रणनीत तैयार कर घटनाओं को अंजाम दिया गया : प्रियंका गांधी

मोहम्मदी-खीरी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज लखीमपुर पर पहुंच कर उन महिलाओ से मुलाकात की जिनके साथ पंचायत चुनाव के दौरान बदसूलकी हुई थी। इसी क्रम प्रियंका गांधी पसगवां ब्लाक से प्रमुख पद के लिये सपा की प्रत्याशी रीतू सिंह से मिलने पसगवां पहुंची। बताते चले कि तहसील क्षेत्र के पसगवां ब्लाक में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रीतू सिंह जब अपनी महिला प्रस्ताव व अन्य समाजवादी नेताओ के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंची थी तो वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा उनके साथ बदसलूकी कर सपा प्रत्याशी रीतू सिंह की साड़ी फाड़ डाली थी तथा पर्स छीन लिया था और महिला प्रस्तावक तक की साड़ी खीचने की हरकत की गयी थी।

जिस पर सोशल मीडिया सहित अन्य तरीको से इस घटना की घोर निन्दा की गयी। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश की मुखिया योगी आदित्य नाथ द्वारा तुरन्त एक्शन में आते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी सहित पसगवां थाना प्रभारी, चैकी प्रभारी एवं तीन उपनिरीक्षकों सहित कुल छः पुलिस अधिकारियो को निलम्बित कर दिया। स्थानीय लोगो की माने तो अभी भी कुछ जिम्मेदारो पर शासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इस घटना की पूरे देश मे निन्दा जबरदस्त निन्दा की गयी। जिस पर आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पसगवां के ग्राम सेमरा जानीपुर में समाजवादी नेता क्रान्ति कुमार सिंह के आवास पर पहुंच दोनो महिलाओ से मिली।

प्रशासन को कल ही खबर मिल गयी थी कि प्रियंका गांधी सेमरा जानीपुर आ सकती है। जिसके लिये प्रशासन द्वारा समाजवादी पार्टी के नेता क्रान्ति कुमार के आवास को जाने वाले मार्ग को प्रशासन द्वारा छावनी का रूप दे दिया गया चप्पे चप्पे में पुलिस बल दिखाई दिया। कई थानो की पुलिस फोर्स एवं जनपद के कइ्र सीओ भी तैनात किए गये थे। प्रियंका गांधी ने कहा जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख चुनाव में सोची समझी रणनीत तैयार कर घटनाओं को अंजाम दिया गया, पुलिस और प्रशासन द्वारा उम्मीदवारो के अपहरण किए गये। नामांकन करने जा रहे उम्मीवारों को पुलिस उठाकर ले गयी जो बच गए और नामांकन करने पहुंच गये उनके साथ मार-पीट की गयी तथा नामांकन पत्रो को फाड़ दिया गया।

इन सब में महिलाओ को भी नहीं छोडा गया उनके साथ भी मार-पीट की गयी। प्रशासन वोट के लिए लोगों को धमकी देता रहा। योगी सरकार में लोकतंत्र की हत्या के लिए पुलिस प्रशासन सहित हर चीज की इस्तेमाल कर रही है। उन्होने आगे कहा कि इस घटना के आगे या पीछे जो भी है उन पर सख्त कार्यवाही की जाना चाहिए और चुनाव आयोग द्वारा चुनाव बर्खास्त कर पुनः चुनाव कराना चाहिए। पीड़िता सिर्फ हमारी ही बहन नहीं बल्कि पूरे देश की बहन है, इस मकसद से ही मै पीड़िता से मिलने आयी हूं। हमारा संघर्ष तब जारी रहेगा जब तक पसगवां काण्ड में कार्यवाही नहीं होती। यह तानाशाही रवैया अखिर कब तक रहेगा यूपी में पूरी तरह जंगलराज कायम है और योगी जी पंचायत चुनाव की बधाई दे रहे। पगसवां काण्ड में प्रियंका गांधी बहुत दुखी दिखाई दी।

उन्होने कहा कि यह चुनाव प्रक्रिया नहीं है कि औरतों की साड़ी पकड़कर खीची जाए और नामांकन पत्र छीनकर फाड़ दिए जाये ये सत्ता की गुण्डई है। सपा नेता क्रान्ति कुमार सिंह ने कहा कि सभी राजनीतिक दल पीड़ित महिला के साथ है और यह प्रकरण उच्च स्तर पर पहुंच चुका है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जबसे संज्ञान में लिया है तबसे बराबर सभी राजनीतिक दल पसगवां के चीरहरण काण्ड की निन्दा करते हुए कार्यवाही की मांग कर रहे है परन्तु जिन पर कार्यवाही होनी चाहिए थी उन पर कार्यवाही नहीं की गयी।

रिपोर्ट-सुखविंदर सिंह

About Samar Saleel

Check Also

Lucknow Municipal Corporation: अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी, हटाए गए ठेले व अवैध गुमटियां

लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल (Mayor Sushma Kharkwal) के निर्देशन व नगर आयुक्त गौरव कुमार के ...