Breaking News

सांप्रदायिक सौहार्द का उदाहरण बनी कार्रवाई, 150 साल पुरानी मस्जिद के साथ मंदिर पर चला बाबा का बुलडोजर

सीतापुर। यूपी के सीतापुर में शुक्रवार की रात 150 साल पुरानी मस्जिद (150 year old mosque) पुलिस की देखरेख में जमींदोज कर दी गई। इसके साथ ही बस स्टेशन के सामने बने हनुमान मंदिर को भी ढहा दिया गया। सिधौली कस्बा से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण जारी है। यह दोनों इमारतें पुल की सर्विस लेन की जद में आ रही थीं। इसलिए गिरा दी गईं।

संत प्रेमानंद के पदयात्रा मार्ग पर पसरा सन्नाटा, व्यापारी परेशान; ब्रजवासियों ने लगाई ये गुहार

सांप्रदायिक सौहार्द का उदाहरण बनी कार्रवाई, 150 साल पुरानी मस्जिद के साथ मंदिर पर चला बाबा का बुलडोजर

मामला सिधौली कोतवाली क्षेत्र का है। मस्जिद कमेटी के सदस्य मोहम्मद जाकिर ने बताया कि 1315 हिजरी में इस मस्जिद का निर्माण हुआ था। करीब 150 साल पुरानी मस्जिद का निर्माण राजा महमूदाबाद ने करवाया था। फिर वर्ष 1899 में इस मस्जिद का जीर्णोद्धार किया गया था।

रजामंदी से इसे गिरावाया जा रहा

बताया कि शासन से करीब 40 लाख रुपये का मुआवजा मिला है। नई मस्जिद का निर्माण एक मदरसे की जमीन पर करने की अनुमति भी मिल गई है। शासन की सहायता से जल्द उसका निर्माण शुरू करवा देंगे। कहा कि यह मस्जिद राष्ट्रीय महत्व के एक काम के बीच में आ रही थी। सबकी रजामंदी से इसे गिरावाया जा रहा है। कोई आपत्ति नहीं है।

एएसपी डॉ प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद धार्मिक स्थलों के भवनों को गिराया जा रहा है। ओवरब्रिज के निर्माण में कोई बाधा नहीं है। निर्माण कार्य जारी है।

About News Desk (P)

Check Also

इटावा में पीडीए कथा वाचकों को रात भर पीटा गया, प्रभुत्ववादी लोग इस समाज को डरा रहे हैं- अखिलेश यादव

लखनऊ:  सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि प्रभुत्ववादी और ...