Breaking News

यूपी में व्यापक कार्य

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना से मुकाबले के लिए शुरू से कटिबद्ध है। उन्होने कोरोना की आहट के साथ ही दिनरात एक करके इंतजाम किए। सम्पूर्ण प्रशासनिक मशीनरी को इस दिशा में सक्रिय किया। प्रांतीय स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों की ग्यारह कमेटी बनाई। यह सभी व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही है। जिले में जिलाधिकारियों की कमान निर्धारित की गई। ग्राम प्रधानों तक से योगी ने संवाद किया।

आज जब उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने वीडियो कांफ्रेसिंग द्वारा राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल से बात की। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किये गए कार्यो का भी प्रसंग आया। राज्यपाल ने इन कार्यो की जानकारी उपराष्ट्रपति को दी। उन्होने बताया कि दिल्ली में तब्लीगी जमात में शामिल हुए पांच सौ उनहतर लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। डाक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की सुरक्षा हेतु राज्य सरकार द्वारा पर्याप्त सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। प्रदेश में लाकडाउन का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।


राज्य सरकार द्वारा सात सौ करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि दैनिक मजदूरों के भरण पोषण के लिए अग्रिम आवंटित कर दी गई है। मनरेगा योजना के तहत सत्ताईस लाख से अधिक मजदूरों को राज्य सरकार द्वारा छह सौ ग्यारह करोड़ रूपये दिए गये हैं। शीघ्र ही प्रधानमंत्री जनधन योजना में करीब चार हजार नौ सौ करोड़ रूपये जनधन खातों में भेजा जाएगा। करीब डेढ़ करोड़ परिवारों को निःशुल्क गैस वितरित की जा रही है।

प्रदेश में दवाओं एवं राशन की दुकानों के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है। किसानों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखते हुए फसल कटाई की अनुमति के साथ सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। पंजीकृत हार्वेस्टर ले जाने की अनुमति प्रदान की गई है। गेहूँ क्रय केन्द्र निर्धारित कर दिये गये हैं। पन्द्रह अप्रैल से खरीद शुरू होने की सँभावना है। रेडक्रास सोसाइटी सहित अनेक संस्थाए राहत कार्य में सहयोग कर रही है। विश्वविद्यालय परिसर में क्वारंटाइन सुविधा हेतु छत्तीस हजार निर्मित बेड की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा डाक्टर व नर्सों की सुविधाओं हेतु सात सौ कमरों की व्यवस्था की गयी है।

रिपोर्ट-डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

बदायूं के इस गांव में लगती है सपेरों की महापंचायत, हल किए जाते हैं देशभर से आए विवाद

Badaun। अपने अलग मिजाज के लिए चर्चित बदायूं जिले के हरपालपुर गांव (Harpalpur Village) में ...