Breaking News

प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव को फेलोशिप सम्मान

लखनऊ। कान्वेन्ट गर्ल्स पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव को “ग्रीन थींकर्ज” पंजाब, सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बहुचर्चित संस्थान द्वारा फेलोशिप सम्मान प्रदान किया गया।

डॉ. श्रीवास्तव का यह पाँचवा फेलोशिप सम्मान है। यह सम्मान डॉ. श्रीवास्तव द्वारा की गयी पर्यावरण क्षेत्र में उनके शोध एवं विशिष्ठ उपलब्धियों तथा उनके पर्यावरण पुस्तक के लिये दिया गया है। उनकी विभिन्न अन्य शोध पुस्तकें एवं अंतराष्ट्रीय जर्नल नये शोधार्थियों के लिए वरदान साबित हो रही है।

डॉ. श्रीवास्तव को वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उ.प्र. उच्च शिक्षा के बड़े सम्मान “शिक्षक श्री” से भी सम्मानित किया गया था। उक्त सम्मान से प्रबन्धतंत्र तथा महाविद्यालय में हर्ष महौल व्याप्त है।

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...