Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तर रेलवे के पांच स्टेशनों को पिंक स्टेशन घोषित किया गया

• पिंक स्टेशनों पर महिला स्टाफ ने चलाई ट्रेनें 

नई दिल्ली। महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को चिह्नित करने और महिला समानता के बारे में जागरूकता लाने, लैंगिक समानता बढ़ाने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों को उजागर करना है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तर रेलवे के पांच स्टेशनों को पिंक स्टेशन घोषित किया गया

समारोह के हिस्से के रूप में आज (8मार्च) उत्तर रेलवे के पांच स्टेशनों यथा फिरोजपुर मंडल पर फिरोजशाह, अंबाला मंडल पर मोहाली, लखनऊ मंडल पर मल्हौर तथा मानक नगर और दिल्ली मंडल पर दिल्ली सफदरजंग को पिंक स्टेशन घोषित किया गया है।

👉🏼उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में आयोजित किया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तर रेलवे के पांच स्टेशनों को पिंक स्टेशन घोषित किया गया

इन सभी स्टेशनों पर महिला कर्मचारियों द्वारा ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन स्टेशनों का प्रबंधन महिला कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। गार्ड, सहायक स्टेशन मास्टर, लोको पायलट और आरपीएफ की ड्यूटी भी महिला कर्मचारियों द्वारा निभाई जा रही है।

👉🏼यूपी में आवश्यक सेवा प्रदाता के रूप में पहचानी जाएंगी सेमीकंडक्टर यूनिट

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तर रेलवे के पांच स्टेशनों को पिंक स्टेशन घोषित किया गया

पिंक स्टेशन, रेलवे में एक नयी पहल है। ये स्टेशन केवल महिला कर्मचारियों द्वारा चलाए जाते हैं और उनके द्वारा ही प्रबंधित भी किए जाते हैं। यह पहल महिलाओं को सशक्त बनाने का अच्छा तरीका है, क्योंकि यह महिला कर्मियों और यात्रियों के लिए एक सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराता है। यह पहल ऐसे लोगों को आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने के साथ ही साथ सहायक समुदाय बनाने के लिए एक मंच प्रदान करने का भी माध्यम है।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

AKTU : डॉ आकाश वेद पीसीआई के सदस्य नामित

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के फार्मेसी संकाय के प्रोफेसर डॉ आकाश ...