Breaking News

उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में आयोजित किया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

• गाड़ी संख्या 12419 गोमती एक्सप्रेस को पिंक ट्रेन के रूप मे किया गया संचालित

• इस दिवस विशेष पर मण्डल के मानकनगर एवं मल्हौर स्टेशनों को बनाया गया पिंक स्टेशन

लखनऊ। नारी को शक्ति स्वरूपा मानते हुए एवं महिला सशक्तिकरण का आह्वान करते हुए प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अनुपालन में आज 8 मार्च (शुक्रवार) को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के चारबाग़ रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12419 (गोमती एक्सप्रेस) के गाड़ी संचालन का कार्य महिलाओं द्वारा संपन्न किया गया।

उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में आयोजित किया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

इस गाड़ी में सहायक लोको पॉयलेट एवं ट्रेन मैनेजर जैसे महत्वपूर्ण कार्य महिला कर्मचारियों द्वारा सम्पन्न किये गए, जिसमे महिला कर्मी सहायक लोको पॉयलेट के रूप में सुश्री प्रीति प्रिया, ट्रेन मैनेजर के रूप में सुश्री राधा यादव ने अपनी जिम्मेदारी निभाई।

👉🏼भारत ने सुरक्षा परिषद में इन बदलावों की सिफारिश की, बताया किन देशों को और कैसे मिलना चाहिए प्रतिनिधित्व

इसके साथ ही मण्डल के मानकनगर स्टेशन पर इस विशेष दिन पर स्टेशन कार्य की पूरी बागडोर महिला कर्मियों एकता सिंह (स्टेशन मास्टर), निगार बानों (पॉइंट्समैन), नीलम कनौजिया (मुख्य वाणिज्य लिपिक), उपमा गुप्ता (मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक) एवं अंजनी वर्मा के साथ ही मल्हौर स्टेशन पर ज्योति दुबे (सीनियर सी.सी.टी.सी), स्टेशन मास्टर सुभानी सिंह, पॉइंट्समैन में लज्जावती एवं गेटमैन सलमा आग़ा बेग़ ने कमान संभाली।

उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में आयोजित किया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

इसी क्रम में मण्डल के अन्य स्टेशनों तथा विभागों में भी इस दिवस के तहत महिलाकर्मियों ने पूर्णरूप से कार्यभार संभाला। मण्डल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने नारी शक्ति का आवाहन करते हुए इन समस्त महिला कर्मचारियों को प्रोत्साहित करके उनका उत्साहवर्धन किया।

👉🏼‘साहसिक निर्णय लेना और उसे अंजाम तक पहुंचाना पीएम मोदी का चरित्र’, PACS पर शाह यह बोले

इसके अतिरिक्त मण्डल रेल प्रबंधक ने चारबाग़ रेलवे स्टेशन तथा मण्डल कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मियों के साथ संवाद किया तथा महिला कर्मियों की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए महिलाकर्मियों के विचारों को साझा किया तथा सभी को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

इस संवाद कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ संगीता सागर एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक, रेखा शर्मा सहित समस्त विभागों की अनेक महिलाकर्मी उपस्थित रहीं।

उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में आयोजित किया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

मण्डल रेल प्रबंधक, एसएम शर्मा ने समस्त महिला कर्मचारियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें देते हुए इस विषय में अगवत कराया कि अपनी अद्भुत क्षमताओ एवं विलक्षण गुणों के कारण नारी को देवतुल्य माना जाता है एवं समाज के प्रत्येक क्षेत्र में नारी के असीमित योगदान के कारण ही उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की जा सकी है।

उन्होंने महिलाओं के त्याग, ममता, बलिदान एवं संघर्ष क्षमता का उल्लेख करते हुए वर्तमान परिवेश में नारियों के महत्त्व एवं भूमिका की विस्तृत चर्चा की।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

कैम्पा कोला का नया कैंपेन लॉन्च, कोका कोला और पेप्सी को मिलेगी कड़ी टक्कर

• गर्मियों में कोक और पेप्सी को टक्कर देनें को तैयार है रिलायंस का कैम्पा ...