Breaking News

प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल वाराणसी में नई कमेटी का गठन

वाराणसी: प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल उ.प्र. एवं जन अभियान पार्टी द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला का व्यापारियों ने किया स्वागत अनूप शुक्ला ने पत्रकार बंधुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीएसटी से व्यापारियों का उत्पीड़न बढ़ा साथ ही अभी तक उलझा है।

प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल वाराणसी में नई कमेटी का गठन

जीएसटी की लागू नई दरों और संशोधन से बहुत बड़े व्यापारियों को लाभ होगा मध्यम और छोटा व्यापारी परेशान है साथ ही जिस तरह से दैनिक उपयोग की वस्तुओं में जीएसटी लगी है उससे आम जनता को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है |

बढ़ती महंगाई के साथ सरकार ने सीनियर सिटिजन की रेल यात्रा आदि में छूट को खत्म कर के उनके सम्मान को कम किया है आगामी निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में प्रत्याशी उतारने की तैयारी हो रही है | व्यापारियों को राजनीतिक भागीदारी प्रदान करने हेतु उनको चुनाव लड़ने के लिए पार्टी टिकट देगी जिससे राजनीति में पहुंचकर व्यापारी अपने अधिकार की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा सके।

सभी राजनीतिक दल व्यापारियों के लिए बड़ी बड़ी बातें करते है पर उनको उचित सम्मान नहीं दिया जाता आज प्रदेश में व्यापारी कोटे से एक भी मंत्री नहीं है इसलिए व्यापारियो को अपनी लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए आगे आना है। इस निकाय चुनाव से व्यापारी अपनी पार्टी की शुरूआत करेगा।

पत्रकार वार्ता के दौरान प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल उ.प्र. वाराणसी में नई कमेटी का गठन हुआ। जिलाध्यक्ष आनंद पांडेय, कृतेस चतुर्वेदी प्रदेश सचिव, शैलेश सिंह नगर अध्यक्ष, सुनन्दा सिंह मंडल अध्यक्ष, राजश्री वर्मा महिला जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह अगस्त में होगा।

वार्ता में बदरूदीन अहमद राष्ट्रीय महासचिव, सुनील शुक्ला राष्ट्रीय उपाधयक्ष, मनीषा जैन प्रदेश महासचिव, आनंद पांडेय जिलाध्यक्ष, आशुतोष दुबे जिला उपाध्यक्ष, राजेश उपाध्याय प्रदेश सचिव, पं. विनोद शर्मा प्रभारी, राकेश उपाध्याय प्रदेश सचिव, जय प्रकाश जायसवाल लालू युवा नगर अध्यक्ष,मानिक चंद युवा जिलाध्यक्ष, सुनील मिश्रा मीडिया प्रभारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About reporter

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...