Breaking News

महामना युवा मंडल का गठन, सचिन गौरी वर्मा अध्यक्ष मनोनीत

गोरखपुर/चौरी चौरा। नेहरू युवा केंद्र https://nyks.nic.in गोरखपुर के द्वारा सरदार नगर ब्लॉक स्थित शहीद नगर के काली मंदिर पर महामना युवा मंडल का गठन किया गया, जिसमें सचिन गौरी वर्मा को अध्यक्ष, रजत मद्धेशिया को उपाध्यक्ष, सचिव पद पर विश्वजीत निराला को एवं कोषाध्यक्ष पद पर मुकुल जायसवाल को चुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा स्वयंसेवक शशांक मौर्या द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में यह बताया गया कि शहीद नगर चौरी चौरा के इतिहास को फ्लेक्स, स्टिकर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए। यह कार्यक्रम भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा संचालित होता है। कार्यक्रम का मार्गदर्शन गोरखपुर नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा समन्वयक सीमा पांडेय द्वारा किया गया।

रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल

About Samar Saleel

Check Also

एमएसटी के डिजिटल सेवा का लाभ उठायें यात्री- दयाशंकर सिंह

Lucknow। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) ने आज परिवहन ...