Breaking News

विद्यांत में शिक्षक संघ इकाई का गठन, प्रो ध्रुव कुमार बने अध्यक्ष

लखनऊ। विद्यांत हिन्दू पीजी कॉलेज में शिक्षक संघ की आम सभा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान ही महाविद्यालय की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।महाविद्यालय शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी में कुल आठ पदों पर शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

इस नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर प्रो ध्रुव कुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष पद पर प्रो नीतू सिंह एवं प्रो उषा, महामंत्री पद पर डॉ श्रवण, सह मंत्री पद पर डॉ अभिषेक कुमार एवं डॉ संजय यादव कोषाध्यक्ष पद पर प्रो मोहम्मद हनीफ लुआक्टा प्रतिनिधि डॉ जितेंद्र कुमार पाल का चयन किया गया।

शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष मनीष हिन्दवी ने नई कार्यकारिणी में चुने गए सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया एवं शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं ने नई कार्यकारिणी का स्वागत किया।

About Samar Saleel

Check Also

ग्रीष्मावकाश से पूर्व सीएमएस राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस द्वारा पूल पार्टी का आयोजन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस द्वारा प्री-प्राइमरी के नन्हें-मुन्हें छात्रों के लिए ‘पूल ...