- Published by- @MrAnshulGaurav
- Sunday , August 07, 2022
लखनऊ। डॉ अनिता भटनागर जैन, पूर्व आईएएस अधिकारी व सदस्य राज्य लोक सेवा अधिकरण द्वारा नगर निगम लखनऊ के इंदिरा नगर के जरहरा में संचालित राधा उपवन गौशाला का भ्रमण किया गया। नगर निगम संचालित इस गौशाला में लगभग 400 गोवंश संरक्षित किए गए हैं, जहां पर गोवंश की चिकित्सा, भोजन व पानी की समुचित व्यवस्था की गई है।

डॉ अनीता भटनागर द्वारा संपूर्ण गौशाला का भ्रमण किया गया एवं सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। डॉ जैन के द्वारा गौशाला की सुव्यवस्था की प्रशंसा की गई और इस बात पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की गई कि सभी गाय स्वस्थ व हृष्ट पुष्ट थी। डॉ जैन द्वारा भ्रमण उपरांत गौशाला की 400 गायों के भोजन हेतु 1600 किलो हरा चारा भेंट किया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक केनरा बैंक अनुश्री जैन, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिनव वर्मा एवं पशु चिकित्सक डॉ श्याम उपस्थित थे।
उक्त निरीक्षण के पश्चात डॉ जैन द्वारा नगर निगम द्वारा निकट क्षेत्र में स्थापित पशु प्रजनन नियंत्रण केंद्र का अवलोकन भी किया गया। निरीक्षण में आवारा श्वानों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं व समुचित देखभाल पर संतोष प्रकट किया गया। निरीक्षण में पशुओं की अच्छी सेहत व नगर निगम द्वारा उक्त केंद्र के उत्तम संचालन पर प्रसन्नता व्यक्ति की गई।