Breaking News

बिधूना में आयोजित दोनों होली मिलन समारोह में जुटी भीड़, नहीं आए पूर्व सांसद सुब्रत पाठक

दोनों कार्यक्रमों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, भारी पुलिस फोर्स रहा मौजूद 

बिधूना/औरैया। भाजपा नेताओं द्वारा आज नगर में आयोजित अलग-अलग होली मिलन समारोह में दोनों जगह भीड़ जुटी। दुविधा की स्थित के बाद भाजपा कार्यकर्ता दोनों कार्यक्रमों में शामिल हुए। कुछ भाजपा नेताओं ने जहां एक-दूसरे कार्यक्रम से दूरी बनायी, वहीं कुछ नेता दोनों कार्यक्रमों में शामिल हुए।

लखनऊ पूर्वी विधानसभा का रंगारंग होली मिलन समारोह बना यादगार, फूलों की होली, अवधी लोकगीतों पर कलाकारों के नृत्य नें बांधा समा

रामलीला मैदान राज्यसभा सांसद व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने जमकर होली खेली। स्वयं सांसद ने अबीर गुलाल लगाने के साथ पिचकारी से रंग की वर्षा की।

ताज देखने पहुंचा शिव वेशधारी…स्मारक पर हंगामा, त्रिशूल-डमरू बाहर रखवाकर दिया प्रवेश

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज इतनी बड़ी भीड़ में आप लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत कर इसे ऐतिहासिक बना मेरा जो उत्साह बढ़ाया है, उसके लिए मैं सदैव आप लोगों की ऋणी रहूंगी। साथ ही आप लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही हूं और खड़ी रहूंगी।

👉 लखनऊ पूर्वी विधानसभा का रंगारंग होली मिलन समारोह बना यादगार, फूलों की होली, अवधी लोकगीतों पर कलाकारों के नृत्य नें बांधा समा

उन्होंने कहा कि पिछले दो-ढाई साल में मैं आप लोगों को कम समय दे पायी। इस दौरान यहां की जनता के साथ बहुत अन्याय व अत्याचार हुआ है। उनके खिलाफ मुकदमे लिखाए गये, उन्हें अपमानित किया गया। कहां कि अब मैं आप लोगों के साथ खड़ी हूं और संकल्प लेती हूं की आप लोगों के साथ अब अत्याचार नहीं होने दूंगी। साथ ही कहा कि जो जैसा चाहता है उसे वैसा जवाब दूंगी। धन उगाही करने वाले कर्मियों पर नकेल कसेगी।

वहीं वनखण्डेश्वर मंदिर पर आयोजित दूसरे कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुब्रत पाठक शिरकत करने नहीं पहुंचे। यहां पर पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत मुख्य रूप से मौजूद रहे। जिन्होंने कहा कि होली पर्व और मिलन समारोह हमें एकता अखंडता का संदेश देता है। कहा कि यह प्रदर्शन कर दिया कि पूरा जनपद एक सूत्र में बंधा हुआ है।

नेताओं ने खींची लाइन – 

रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में औरैया विधायक गुड़िया कठेरिया, पूर्व राज्यमंत्री सतीश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, ब्लाक प्रमुख शरद सिंह राना व रजनीश पांडेय, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश सिंह चौहान, चेयरमैन आदर्श मिश्रा व राघव मिश्रा आदि प्रमुख लोग शामिल हुए।

तो वनखण्डेश्वर मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता व श्रीकांत पाठक, विधानसभा प्रत्याशी रहीं रिया शाक्य, अभय सेंगर, पूर्व प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा, अवनीश चक आदि नेतागण मौजूद रहे।

दोनों कार्यक्रमों में जमकर रंग, अबीर गुलाल उड़ा, डीजे की धुनों पर युवा थिरकते नजर आये। फाग के साथ होली गीतों पर लोग खूब झूमे नजर आये। कार्यक्रम में पहुंचने से पहले राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने भीम आम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समारोह के बाद दोनों जगह भोजन की व्यवस्था रही। कार्यक्रमों के दौरान नगर में जाम की स्थित बनी रही।

रिपोर्ट-संदीप राठौर चुनमुन 

About reporter

Check Also

गोमती नगर विस्तार में House tax Camp, 31 मार्च तक मौका

लखनऊ। गोमती नगर विस्तार (Gomti Nagar Extension) में हाउस टैक्स (House tax) नहीं जमा होने ...