Breaking News

निवेशकों का करोड़ो रूपये डकारने वाले जालसाज दंपत्ति गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पर 27 मार्च 2019 को पंजीकृत फ्रॉड गिरी के मामले में काफी समय से फरार चल रहे अभियुक्तगण उमेश चन्द्र शर्मा पुत्र रामस्वरूप शर्मा उर्फ रामप्रताप शर्मा, सरिता शर्मा पत्नी उमेश चन्द्र शर्मा, कु. काजल शर्मा पुत्री उमेश चन्द्र शर्मा, विवेक शर्मा पुत्र उमेश चन्द्र शर्मा निवासीगण 590 लक्ष्मी नगर जैन खेडा थाना दक्षिण को गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया गया कि इनके द्वारा फर्जी कागजात तैयार कर सतगुरु निधि प्रालि. व संकल्प इन्फ्रा डैवलेपर्स इंडिया प्रालि की शाखा निहारिका काम्प्लेक्स आगरा गेट थाना दक्षिण फिरोजाबाद पर खोल कर जनता के लोगों के साथ दोगुनी धनराशि का लालच देकर करोडों रूपये ले लेना तथा किसी का भी पैसा वापस न करना तथा कम्पनी को बंद कर फरार हो जाने की घटना पर एसएसपी अजय कुमार के निर्देशन में व एसपी सिटी व सीओ सिटी के नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस के द्वारा गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तगण काफी समय से फरार चल रहे थे। सभी अभियुक्तगण अपने भाई राकेश शर्मा से मिलने आये थे। सभी अभियुक्तगणो को ब्लॉक फिरोजाबाद की तरफ जाते हुए गिरफ्तार किया गया है। सभी अभियुक्तगणो को न्यायालय पेश किया जा रहा है।

रिपोर्ट-मयंक शर्मा 

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...