Breaking News

पूरब से पश्चिम तक बजा योग का डंका, योग के रंग में रंगी नज़र आई दुनिया

भारत ने दुनिया भर के करोड़ों लोगों को विश्व बंधुत्व की भावना से जोड़ते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का सन्देश देकर एक बार फिर पूरी दुनिया को योग के रंग में रंग दिया। आज 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को पूरे विश्व में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। दुनिया के एक छोर पर बसे न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और फ़िजी से लेकर अमेरिका तक में योग की धूम मची हुई है।

भारतीय दूतावास और मिशनों के माध्यम से विश्व के कई देशों में आयोजित किए गए योग सत्र।अं

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सबसे पहले फिजी में लोगों ने भारतीय समय के अनुसार सुबह करीब सवा तीन बजे योग का अभ्यास किया। ये आयोजन फिजी के एल्बर्ट पार्क में किया गया था। फिजी के बाद न्यूजीलैंड में योग दिवस मनाया गया। यहां स्काई टावर पर योग का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया में भी सुबह सबेरे लोगों ने क्वींसलैंड क्रिकेट क्लब में योगाभ्यास किया। जबकि अमेरिका के न्यूयॉर्क में सुबह के करीब 04 बजे संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग का भव्य आयोजन किया गया।

आर्कटिक से लेकर अंटार्टिका तक के सुदूर इलाकों में भी हुआ योग सत्र का आयोजन।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में विदेश स्थित भारतीय दूतावासों में योग सत्र का आयोजन किया गया। जिनमें थाईलैंड, तुर्कमेनिस्तान, ताजिकिस्तान, पापुआ न्यू गिनी, फिलीपिंस, क़तर, सिंगापुर, कुवैत, फिलिस्तीन, सेशेल्स, जापान, श्रीलंका, मलेशिया, सऊदी अरब, कंबोडिया, भूटान, यूएई, इंडोनेशिया समेत दुनिया भर के देश शामिल रहे।

इसके अलावा आर्कटिक क्षेत्र में भी इस बार योग सत्र का आयोजन किया गया। रूस के सुदूर क्षेत्र में स्थित चुकोटका शहर में भारतीय मिशन के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसे लेकर वहां के लोगों भी काफी उत्साह रहा। वहीं सुदूर अंटार्टिका क्षेत्र में स्थित भारतीय वैज्ञानिक अभियान केंद्र के बेस पर भी योग सत्र का आयोजन किया गया। दुनिया के इन सुदूर इलाकों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सत्र का आयोजन अपने आप में भारत के लिए अभूतपूर्व उपलब्धि रही।

दुनिया का शायद ही ऐसा कोई कोना बचा हो जहां आज योग दिवस के कार्यक्रम न आयोजित किए गए हो। पूरब से पश्चिम तक के सभी देशों के साथ हर समय ज़ोन के क्षेत्रों में बड़े ही उत्साह के साथ इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए। दुनिया के सभी देशों के नागरिकों ने इन आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर इन्हें सफल बनाया। आज विश्व में एकता और मानवजाति के कल्याण को लेकर भारत पूरे विश्व को नई दिशा दे रहा है। जिसका उदहारण आज पूरी दनिया ने योग के माध्यम से देखा।

देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मनाया गया योग दिवस:
वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश भर में करोड़ों देशवासियों ने सुबह योग की मुद्राओं और आसनों के जरिए न केवल इतिहास रच दिया बल्कि विश्व में एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया। आज़ादी का अमृत महोत्सव के रूप में आज भारत सरकार के 75 मंत्रियों ने देश के विभिन्न क्षेत्रों के 75 ऐतिहासिक विरासत स्थलों पर योग कर दुनिया भर में एकता का सन्देश देने के साथ मानवता की भावना का परिचय दिया।

रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...