Breaking News

अब एंटीगुआ से भी लापता हुआ भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी, तलाश में जुटी पुलिस

भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी लापता हो गया है, जिसके बाद एंटीगुआ पुलिस ने उसकी तलाशी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की है। चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने भी एंटीगुआ से स्थानीय रिपोर्टों के तुरंत बाद इसकी पुष्टि की है। चोकसी के वकील ने कहा कि उसका परिवार चिंतित है और मुझसे मिलने को कहा है। एंटीगुआ पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।

स्थानीय मीडिया ने पुलिस आयुक्त एटली रॉडने के हवाले से मंगलवार को बताया कि पुलिस भारतीय कारोबारी मेहुल चोकसी का पता लगाने में जुटी है जिसके लापता होने की अटकलें हैं। वकील ने बताया कि चोकसी सोमवार को अपने घर से ‘द्वीप के दक्षिणी हिस्से में एक प्रसिद्ध रेस्तरां में डिनर के लिए निकले थे, तब से उन्हें नहीं देखा गया है।

missing fugitive diamond businessman mehul choksi antigua police in search

करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोपी चोकसी मेगा-घोटाले के सामने आने से एक महीने पहले 4 जनवरी, 2018 को एंटीगुआ भाग गया था। चोकसी पर 13,578 करोड़ रुपये की पीएनबी धोखाधड़ी में करीब 7,080 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप है। पंजाब नेशनल बैंक में धोखाधड़ी करने के बाद चोकसी कथित तौर पर देश छोड़कर भाग गया था।

एंटीगुआ और बारबुडा में रहने वाले 61 वर्षीय भारतीय कारोबारी और गीतांजलि समूह के मालिक मेहुल चोकसी को केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय ने वांटेड घोषित कर रखा है। चोकसी के खिलाफ पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी है। चोकसी कथित तौर पर 2013 में शेयर बाजार में हेरफेर में शामिल था। सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता पंजाब नेशनल बैंक में धोखाधड़ी करने के बाद चोकसी देश छोड़कर भाग गया। बाद में उसे भगोड़ा घोषित किया गया।

मेहुल चौकसी  File pic)

मेहुल चोकसी के भतीजे नीरव मोदी पर भी सरकारी बैंक पीएनबी से गबन का आरोप है। नीरव मोदी इस समय लंदन की जेल में है और कई बार उसकी जमानत अर्जी रद्द हो चुकी है। वह खुद को भारत को प्रत्यर्पित किए जाने के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहा है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

दोस्त की गर्लफ्रेंड का बर्गर खाना कराची के व्यक्ति को पड़ा महंगा, जान से हाथ धोकर चुकानी पड़ी कीमत

पाकिस्तान में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां बर्गर खाने पर व्यक्ति की हत्या ...