Breaking News

गांधी, नेहरू और मोदी की भूमिका निभा चुके रजत ने कही ये बड़ी बात

रजत कपूर उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने अदाकारी के अपने सफर में महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का किरदार निभाया है। रजत का मानना है कि ऐसी हस्तियों की भूमिका निभाने के लिये उनके किरदार की बारिकियों को जानना और फिर उसे जीवित करना जरूरी होता है।

रजत ने 1996 में श्याम बेनेगल की फिल्म ‘द मेकिंग ऑफ द महात्मा’ में महात्मा गांधी की मुख्य भूमिका निभाई और दो दशक से ज्यादा समय बाद इसी साल ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘उरी- द र्सिजकल स्ट्राइक’ में प्रधानमंत्री मोदी का किरदार निभाया। रजत इस साल ‘द गांधी मर्डर’ में नेहरू की भूमिका निभाएंगे।

रजत ने कहा कि इन किरदारों को निभाते समय उन्होंने इन हस्तियों के मूल्यों के प्रति ईमानदारी बरतने की कोशिश की। रजत ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘ऐसी हस्तियों के मूल को खोजना महत्वपूर्ण होता है। मेकिंग ऑफ महात्मा के लिये निर्देशक गांधी की पुस्तक ‘माई एक्पेरिमेंट विद ट्रुथ’ के उनके अवतार को उतारना चाहते थे, जिसमें उनके भीतर के संघर्ष को आत्मसात करना महत्वपूर्ण था। मैंने उसे जेहन में रखते हुए वैसा ही किया।’

About Aditya Jaiswal

Check Also

फिर दिखा किंग खान का खास अंदाज, केकेआर के खिलाड़ी सुनील नरेन के साथ बिताया कीमती वक्त

कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान हर तरह से अपनी टीम के खिलाड़ियों के ...