Breaking News

गोमती रीवर फ्रंट पार्क लखनऊ में आयोजित किया गया गोमती पुस्तक महोत्सव

लखनऊ। गोमती रीवर फ्रंट पार्क लखनऊ मे आज (29 अक्टूबर) गोमती पुस्तक महोत्सव, नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया द्वारा आयोजित किया गया।

इस अवसर पर लुधियाना पंजाब के प्रकाशक पेटल्स पब्लिसर्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स हरप्रीत सिंह के स्टाल पर कानपुर की प्रख्यात लेखिका डा. हरमीत कौर भल्ला, प्रधानाचार्या खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज, गोविंद नगर कानपुर की तीन पुस्तकें, एटूजेड माय बुक ऑफ एनिमल्स, एडवँचर ऑफ रूप दी सेवन मंकी ऑफ शेरा, एडवंचर ऑफ रूप दी सीक्रेट राइड ऑन ग्रॉक्सी का विमोचन पंजाबी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी द्वारा किया गया।

इसके पूर्व लेखिका द्वारा दस पुस्तके प्रकाशित की गयी। इस अवसर पर राजधानी के साहित्यकार् नरेंद्र सिंह मोंगा, अजित सिंह, देवेंदर सिंह, मेजर डा. मनमीत कौर सोढी़, तेजपाल सिंह, सुरेंद्रपाल सिंह रूहानी आदि उपस्तिथ रहे।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

अनूठा है सीएमएस का बाल फिल्मोत्सव, छात्रों-शिक्षकों व अभिभावकों की आम राय

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल कानपुर रोड ऑडिटोरियम में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव में 91 ...