गोरखपुर। फर्टिलाइजर का निरिक्षण करने पहुंचे सदर सांसद रवि किशन ने वहां चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों के साथ बैठक की। यहाँ कार्य किस तरह से प्रगति पर चल रहा है इसका डेमो देखा, उसके बाद उन्होंने पूरे फर्टिलाइजर का निरीक्षण किया।
फर्टीलाइजर के विकास कार्यों को देखकर सांसद रवि किशन अत्यंत प्रसन्न हुए। उन्होंने कहा कि गोरखपुर की जनता के लिए मुख्यमंत्री ने जो सपना देखा था वह साकार होता हुआ नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपने को अब पंख लगता हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने गोरखपुर की जनता की तरफ से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों को कोटि कोटि धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस हिसाब से गोरखपुर में फर्टिलाइजर का काम चल रहा है, उससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।
सांसद ने कहा कि गोरखपुर फर्टिलाइजर में 4 हज़ार टन यूरिया यहां रोज़ बनेगी। जिससे यूरिया बाहर से नहीं मंगवाना पड़ेगा, क्योंकि इसके बाद गोरखपुर खुद सक्षम हो जायेगा। गोरखपुर के लिए और पूरे पूर्वांचल के लिए पर्याप्त खाद फ़र्टिलाइज़र से ही उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा, इस प्रोजेक्ट से हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
निरीक्षण के दैरान उनके साथ डी.के. दीक्षित सीनियर वीटी, सुबोध दीक्षित सीनियर मैनेजर, आर.एस.लाल चीफ मैनेजर, एस.पी. सिंह इंजीनियर आदि समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल