Breaking News

राज्यपाल के दिशानिर्देशों का मिला लाभ

लखनऊ। विगत कुछ समय में उत्तर प्रदेश के अनेक विश्वविद्यालयों ने नैक मूल्यांकन में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ऐसे विश्वविद्यालयों द्वारा राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया गया। वह नैक तैयारियों की समीक्षा करती है। उनके निर्देश पर ही कुलपतियों ने चंडीगढ़ भ्रमण किया था। इससे भी नैक तैयारियों में सहायता मिली थी। नैक मूल्यांकन में ‘ए प्लस प्लस’ ग्रेड प्राप्त करने वाले दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर की नैक कमेटी का उत्साहवर्धन किया।

राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल

विश्वविद्यालय टीम सदस्यों ने नैक तैयारियों में राज्यपाल द्वारा लखनऊ में कराई गयी नैक मंथन कार्यशाला से प्राप्त जानकारियों को महत्वपूर्ण बताया। सदस्यों ने विश्वविद्यालय द्वारा मूल्यांकन हेतु तैयार एसएसआर की समीक्षा हेतु राज्यपाल द्वारा की गयी बैठकों और सुधार हेतु दिए गए बहुमूल्य और आवश्यक सुझावों के लिए आभार व्यक्त किया।

👉युगांडा के भारतीय समुदाय के सहयोग से “गंगा कायाकल्प परियोजना” का शुभारंभ

राज्यपाल ने टीम के सदस्यों को नैक मूल्यांकन सम्बन्धी आबंटित कार्यों को यथावत जारी रखकर आगामी मूल्यांकनों में भी उच्च स्तर बनाये रखने के लिए प्रेरित किया गया। कहा कि विश्वविद्यालय में गुणवत्ता को विश्वस्तरीय बनाकर अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग के लिए भी प्रयास किया जाए। उन्होंने विश्वविद्यालय के डाटा संकलन को निरंतरता से जारी रखते हुए विधिवत रिकार्ड संयोजन पर जोर दिया।

रिपोर्ट-डॉ दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

बहू को स्टेशन से लेने जा रहा था परिवार, अनियंत्रित स्कॉर्पियों डिवाइडर से टकराई; पांच लोग घायल

आजमगढ़:  आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कैथीशंकरपुर स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार को अनियंत्रित ...