- Published by- @MrAnshulGaurav
- Sunday, July 24, 2022
लखनऊ। सर्वहारा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एम.डी. कर्णधार के आह्वान पर केंद्रीय कार्यालय लखनऊ सहित प्रदेश के समस्त मण्डल व जिला मुख्यालयों में बहन वीरांगना फूलन देवी जी का 21वां बलिदान दिवस आगामी 25 जुलाई को मनाया जाएगा।

इस क्रम में लखनऊ में सुबह 11 बजे, सर्वहारा विकास पार्टी के केंद्रीय कार्यालय 4ए/426, शारदा अपार्टमेंट के पीछे, सेक्टर-4, गोमतीनगर विस्तार में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पार्टी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि सर्वहारा विकास पार्टी के सभी मण्डल, जिला अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकर्ता अपने-अपने मण्डल व जिला मुख्यालयों में बलिदान दिवस मनायेंगे तथा वीरांगना फूलन देवी के जीवन व उनके द्वारा आजीवन समाज के पिछड़े, शोषित व वंचित समाज के लोगों के लिए किए गए संघर्षों पर प्रकाश डालेंगे।
बहन वीरांगना फूलन देवी ने आजीवन नारी की अस्मिता व उनके सम्मान के लिए अंतिम सांस तक लड़ते -लड़ते अपने जीवन का बलिदान किया। वह नारी सशक्तीकरण की दिशा में कार्य करने वाली विश्व की अनोखी मिसाल हैं। इसलिए पार्टी की महिला मोर्चा द्वारा समाज मे उनके द्वारा नारी के सम्मान व सशक्तिकरण की दिशा में किये गये प्रयासों व राजनीतिक भागीदारी के विषय में भी जन-समस्याओं को अवगत कराया जाए।