सीतापुर/लहरपुर. मुगलपुर ग्रामसभा के ग्राम प्रधान संतोष गौतम पर गांव की एक महिला ने लोहिया आवास का रुपया हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला पम्मी देवी ने प्रधान पर आरोप लगाते हुए बताया कि दबंग प्रधान ने उसे झांसा देकर खाते से लोहिया आवास का सारा पैसा निकलवा लिया।
महिला ने बताया 6 महीने बीत जाने के बाद भी ग्राम प्रधान ने सिर्फ चारों तरफ चार दीवारी ही बनवाई है जबकि बरसात में उसके पास रहने के लिए कोई भी घर नहीं है।पीड़ित महिला इस सम्बन्ध में जिम्मेदार अधिकारियों से कई बार न्याय की गुहार लगा चुकी है लेकिन अभी तक ग्राम प्रधान के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है।
रिपोर्ट: एहतिशाम बेग