Breaking News

हाथों पर ट्राई करे क्रिसमस स्पेशल नेल आर्ट, देखे इसका तरीका

अपने हाथों को खूबसूरत दिखाने के लिए लड़कियां अलग-अलग तरह से नेल पेंट या नेल आर्ट का प्रयोग करती हैं। परन्तु आज कल ज़ादा ट्रेंड में नेल आर्ट है। अगर आप भी अपने हाथों को खूबसूरत दिखाना चाहती हैं तो इस क्रिसमस पर अपने नेल्स पर स्पेशल क्रिसमस नेल आर्ट करें। तो आज हम आपको क्रिसमस के खास मोके पर क्रिसमस स्पेशल नेल आर्ट करने के अलग-अलग तरीके बताएंगे जिस से आपके हाथों के साथ आपका क्रिसमस डे भी बेहद खूबसूरत बन जायेगा।

ऐसे करें क्रिसमस स्पेशल नेल आर्ट:-

-नेलआर्ट बनाने से पहले अपने मैनीक्योर जरूर कराएं। फिर मौइश्चराइजर से अच्छी तरह मसाज करें।

-अब नेलआर्ट बनाने के लिए ब्लू, फिरोजी, ट्रांसपेरैंट, व्हाइट, स्पार्कल नेल पेंट और स्पौंज लें।
-सब से पहले नेल्स पर बेस कोट लगाएं। यह बेस कोट ट्रांसपेरैंट नेल पेंट से लगाएं। बेस कोट सिर्फ 2 स्ट्रोक में ही लगाएं ताकि न वह फैले और न ही मोटा दिखे।

-बेस कोट सूखने के बाद पूरे नेल्स पर व्हाइट नेल पेंट 2 स्ट्रोक में लगाएं और फिर सूखने दें।

-नेल पेंट लगाते समय वह फैल जाए तो स्पौंज में नेल रिमूवर लगा कर साफ कर लें।

-फिर उस पर स्पार्कल नेल पेंट का एक कोट लगाएं. आप चाहें तो व्हाइट और फिरोजी का कौंबिनेशन भी कर सकती हैं या फिर ब्लू, व्हाइट का अथवा ब्लू व फिरोजी का।

About News Room lko

Check Also

हर साल 5-6 लाख लोगों की मलेरिया से हो जाती है मौत, क्या इससे बचाव के लिए है कोई वैक्सीन?

मच्छरजनित तमाम प्रकार के रोगों का वैश्विक जोखिम देखा जाता रहा है, मलेरिया इसी तरह ...