Breaking News

ट्रांसगोमती के प्रत्येक वार्ड में चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

• ट्रांसगोमती जन कल्याण महासमिति के सदस्यों ने लिया फैसला

• 77वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय चेतना जगाने का महाभियान चलाएगी महासमिति

लखनऊ। ट्रांसगोमती जन कल्याण महासमिति देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाएगी। इस अवसर को यादगार बनाने के लिये महासमिति ने जन जागरण का महाभियान अपने हाथों में लिया है। पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है की राष्ट्र भक्ति की अलख जन जन में जगाने के लिये महासमिति के सदस्य हर घर तिरंगा अभियान अपने अपने वार्डों में चलाएंगे।

ट्रांसगोमती के प्रत्येक वार्ड में चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान

अध्यक्ष अभिनव नाथ त्रिपाठी (एडवोकेट) और महासचिव प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया की स्वतंत्रता दिवस पर महासमिति ट्रांसगोमती के हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक घर पर तिरंगा लगाने का जनता से अनुरोध करेगी और इसे अभियान के रूप में लेकर जन जागरण का कार्य करेगी।

ट्रांसगोमती के प्रत्येक वार्ड में चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान

इसी क्रम में आज महासमिति के सचिव अभय सिंह ने पदाधिकारियों के साथ गोमती नगर में निःशुल्क तिरंगा वितरण किया गया। बता दें की महासमिति पहले ही ट्रांसगोमती क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में पौधरोपण अभियान चला रहीं है और गोमती पार इलाके को हरा भरा बनाने में जुटी है। तय किया गया है कि सदस्य अपनी अपनी छतों पर खुद तिरंगा लगाते हुए फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सभी को प्रेरित करेंगे।

👉स्वाधीनता संग्राम के अमर नायक: झलकारी बाई और पूरन कोरी

About Samar Saleel

Check Also

भाजपा MLA धस बोले- हिरण का मांस खाने के आरोप निराधार, ये इसलिए लगाए ताकि बिश्नोई गैंग मार डाले

Mumbai। महाराष्ट्र के भाजपा विधायक सुरेश धस (BJP MLA Suresh Dhas) ने कहा कि उन ...