Breaking News

हाथरस की घटना ने पूरे प्रदेश की जनता का सिर शर्म से झुका दिया: सुनील सिंह

हाथरस की बेटी के परिजनों से मिलने जाते समय आज लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह को पुलिस ने पहले जाने नहीं दिया। काफी संघर्ष के बाद प्रदेश सरकार को अनुमति देनी पड़ी। श्री सिंह ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार सत्ता के अहंकार में डूबी हुई। पीड़िता के परिवार के साथ जो व्यवहार रहा वह शर्मनाक है। ऐसा अन्याय हमने देखा नहीं है। जो सरकार हर बात में तथ्यों को छुपाने का नाम लेती है, उस सरकार ने एक पिता को उसकी बेटी की चिता को जलाने नहीं दिया। जब ऐसा हादसा होता है तो सरकार की जिम्मेदारी होती है पीड़िता को पूरी तरह सहायता दें। लोकदल अध्यक्ष ने मनीषा के परिजनों से मिलकर उनकी हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

उन्होने कहा कि ऐसी ही घटना बलरामपुर में भी घटित हुई है। आखिर इन घटनाओं पर रोक कब लगेगी। सोई हुई केंद्र और प्रदेश की सरकार कब जागेगी हम इनको जगाना चाहते हैं। यूपी में बेटियों पर अत्याचार और सरकार की सीनाजोरी जारी है। कभी जीते-जी सम्मान नहीं दिया और अंतिम संस्कार की गरिमा भी छीन ली। भाजपा का नारा ‘बेटी बचाओ नहीं, झूठ फैलाओ सत्ता बचाओ’ है।

श्री सिंह ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार सच्चाई क्यों छुपा रही है प्रदेश सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है भाजपा के राज में बहन, बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नजर नहीं आ रही है। हाथरस की घटना ने पूरे प्रदेश की जनता का सिर शर्म से झुका दिया है। सरकार प्रदेश में लोकतंत्र का गला घोट रही है और घटना को दबाने का प्रयास कर रही है।

श्री सिंह ने कहा लोकदल पीड़ित परिवार की हर सम्भव मदद व न्याय दिलाने का काम करेगी। हाथरस जैसी वीभत्स घटना बलरामपुर में घटी। आजमगढ़, बागपत, बुलंदशहर में बच्चियों के साथ दरिन्दगी हुई। यूपी में फैले डर की हद नहीं। मैनेजमेंट, भाषणों से कानून व्यवस्था नहीं चलती। यह प्रदेश सरकार की जवाबदेही का वक्त है, जनता को जवाब चाहिए। सरकार संस्कार, मानवता, संविधान व कानून सबकी धज्जियां उड़ा रही है। पूरे देश में आज आक्रोश इस बात को लेकर है कि इस घिनौने जुर्म को करने वालों को बचाने का प्रयास उत्तर प्रदेश सरकार कर रही है।

About Samar Saleel

Check Also

शादीशुदा प्रेमिका के साथ बिस्तर में था प्रेमी, सास ने देख लिया तो मार डाला; गिरफ्तार

एटा:  उत्तर प्रदेश के एटा में महिला ने प्रेमी संग मिलकर सास की गला दबाकर ...