Breaking News

दिल्ली-NCR में गर्मी का सितम, कई राज्यों में लू चलने की आशंका

दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे देशभर में बढ़ते तापमान ने लोगों की मुश्किलों में इजाफा कर दिया है। साथ ही चिलचिलाती धूप लोगों के चेहरे झुलसाने लगी है। वहीं, मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में लू चलने की आशंका जताई है।

विभाग के अनुसार, शहर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह लगातार चौथा दिन था, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया था।

मंगलवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में लगातार तीसरे दिन लू की स्थिति थी।आईएमडी के मुताबिक, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय इलाकों में 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्र में 30 डिग्री सेल्सियस के पार जाने या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर चलने वाली गर्म हवाओं को ‘लू’ घोषित किया जाता है। वहीं, तापमान के सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक होने पर ‘भीषण लू’ की घोषणा की जाती है।

दिल्ली में बुधवार सुबह तेज हवाएं चलीं और दिन में हल्की बारिश के चलते अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, जिससे लोगों को गर्मी के प्रकोप से थोड़ी और राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि तेज हवाओं के चलते मंगलवार तड़के तीन बजे से साढ़े पांच बजे के बीच दिल्ली से जयपुर के बीच पांच उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन करना पड़ा। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

About News Room lko

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...