Breaking News

हेमा मालिनी ने किया रामलला का दर्शन, आज करेंगी राग सेवा

अयोध्या। राम नगरी में रामलला के विराजमान होते ही यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा है। श्रीराम के दर्शन के लिए जहां देश के कोने-कोने से लोग आ रहे हैं।

👉पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी पहुंचे अयोध्या, राम लला का किया दर्शन पूजन

तो वहीं खास चेहरों का भी आना लगा हुआ है। शुक्रवार को प्रसिद्ध सिने अभिनेत्री व मथुरा से लोकसभा सदस्य हेमा मालिनी एक बार फिर अयोध्या धाम पहुंची।

हेमा मालिनी ने किया रामलला का दर्शन, आज करेंगी राग सेवा

हेमा मालिनी अयोध्या दूसरी बार पहुंची। यहां पहुंचने के साथ ही उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर जाकर रामलला के दर्शन किए।

👉उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था वन ट्रिलियन होगीः डॉ एपी तिवारी

वह यहां रामलला की सेवा में चल रही राग सेवा में अपनी प्रस्तुति देने के लिए आई हैं। सिने अभिनेत्री के साथ ही वह भरतनाट्यम की भी सिद्धहस्त नृत्यांगना है।

हेमा मालिनी ने किया रामलला का दर्शन, आज करेंगी राग सेवा

हेमा मालिनी ने रामलला के दर्शन करने के बाद अपने उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भगवान के दर्शन से अभिभूत हूं। बहुत ही अच्छा दर्शन मिला।

👉इग्नू के छात्रों को एनईपी के तहत डिग्री मिलेगीः डॉ आलोक चौबे

राम मंदिर से से लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। क्षेत्र की आर्थिक स्थिति भी बदल गई है। हेमा मालिनी ने मथुरा के प्रश्न पर कहा कि हमारे कृष्ण लला भी किसी से कम नहीं हैं।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

क्षेत्रीय किसान मेला व प्रदर्शनी में बोले कृषि मंत्री – भहजपा सरकार में किसानों की आय हुई दोगुनी

अयोध्या (जय प्रकाश सिंह)। माँ कामाख्या धाम महोत्सव (Maa Kamakhya Dham Mahotsav) पर आयोजित दो ...