यो यो हनी सिंह नाम से अपनी पहचान बनाने वाले पंजाबी रैप, सिंगर हनी सिंह का जन्म आज ही के दिन 15 मार्च 1984 को पंजाब के एक छोटे से कस्बे होशियारपुर में हुआ था। दुनिया भर को अपने गानों से थिरकने पर मजबूर कर देने वाले हानि सिंह एक खास गाना अपनी पत्नी के लिए अक्सर गुनगुनाते है। इनका असली नाम हिरदेश सिंह है।
कैसे जुड़ा यो यो:
हनी सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया था कि किस तरह से उनके नाम के आगे यो यो जुड़ा। इस राज से पर्दा उठाते हुए हनी सिंह ने बताया था कि यह नाम उन्हें इंग्लैंड से मिला है। वहां के लोग प्यार से उन्हें ‘your own Honey Singh’ बुलाते हैं। जिसके बाद से सभी लोग उन्हें यो यो हनी सिंह नाम से बुलाने लगे।
पत्नी को पसंद है brown Rang:
उनकी पत्नी शालिनी को उनके द्वारा गए गए गानों में सैड सॉन्ग पसंद नहीं है। वह ज्यादातर रोमांटिक सॉन्ग पसंद करती है। ऐसे में हनी सिंह उनके लिए brown Rang…सॉन्ग गाते हैं।
गायक नही बनना चाहते थे हनी:
हनी सिंह कभी गायक नहीं बनना चाहते थे,वह सिर्फ एक संगीतकार बनाना चाहते थे। हनी सिंह पंजाबी फिल्मों के अलावा कॉकटेल, खिलाडी 786, रेस 2, सन ऑफ सरदार जैसी हिंदी फिल्मों में भी गाना गा चुकें हैं।