Breaking News

फ़िरोज़ाबाद में ऑनर किलिंग, पिता ने बेटी और उसके प्रेमी को मार डाला

फ़िरोज़ाबाद। जिले में एक पिता अपनी ही बेटी के प्यार का दुश्मन बन गया। इस सख्श ने बेटी और उसके प्रेमी को मार डाला उसके बाद दोनों के शवों को यमुना नदी में फेंक दिया। पुलिस शवो की तलाश कर रही है। आगरा से पीएसी के गोताखोरों को बुलाया गया है।

सिरसागंज थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव के रहने वाले उत्तम यादव और नेहा नामक युवती 31 जुलाई को अचानक लापता हो गए थे। पुलिस के मुताविक लड़की के परिजनों ने ही इन्हें कहीं से खोज निकाला और यहां लाकर इनकी हत्या कर शब को नसीरपुर थाना क्षेत्र में बटेश्वर वाली रास्ता पर बने पुल से यमुना नदी में फेंक दिया.इस मामले में एक मोड़ तब आया जब 12 अगस्त को उत्तम के परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश भी की.इधर जांच पड़ताल में जुटी पुलिस को उस समय सफलता मिली जब संदेह के आधार पर लड़की के पिता को हिरासत में लिया। पूछताछ में लड़की के पिता ने बताया कि उन्होंने ही उत्तम और नेहा की हत्या की है और शव को यमुना नदी में फेंक दिया है। सिरसागंज के सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि इस घटना में सात लोगों के खिलाफ किडनैपिंग केस दर्ज कराया गया है। आरोपियों में लड़की के पिता,उसके चाचा और पिता के साथी है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तकाश की जा रही है.शवों को बरामद करने के प्रयास किये जा रहे है। आगरा से पीएसी के गोताखोर बुलाये गए है।

रिपोर्ट-मयंक शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...