Breaking News

विभिन्न जनपदों में 25 अगस्त से की जाएगी महिला जनसुनवाई

लखनऊ। उप्र. राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश के पात्र बच्चों को उ.प्र. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का अधिकतम लाभ दिलाये जाने तथा महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से 25 अगस्त को विभिन्न जनपदों में महिला जनसुनवाई की जायेगी।

25 अगस्त को सोनभद्र में सदस्य अनीता सिंह, बस्ती में सदस्य इन्द्रवास सिंह, शाहजहाॅपुर में सदस्य सुनीता बंसल, देवरिया में सदस्य निर्मला द्विवेदी, मेरठ में सदस्य राखी त्यागी, हाथरस में सदस्य निर्मला दीक्षित, बागपत में सदस्य मीना कुमारी, जालौन में सदस्य डा0 कंचन जायसवाल, महोबा में सदस्य प्रभा गुप्ता, कानपुर देहात में सदस्य पूनम कपूर, चन्दौली में सदस्य उषा रानी, फतेहपुर में सदस्य अनिता सचान, कन्नौज में सदस्य कुमुद श्रीवास्तव जनसुनवाई करेंगी।

इसी तरह उन्नाव में सदस्य मनोरमा शुक्ला, जौनपुर में सदस्य शशि मौर्या, सुल्तानपुर में सदस्य सुमन सिंह, बिजनौर में सदस्य अवनी सिंह, कुशीनगर में सदस्य संगीता तिवारी, पीलीभीत में सदस्य अंजू प्रजापति, मऊ में सदस्य अर्चना, बरेली में सदस्य मिथिलेश अग्रवाल तथा हरदोई में सदस्य रंजना शुक्ला, महिला जनसुनवाई करेंगी।

दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...