Breaking News

लखनऊ विश्वविद्यालय में स्त्री शक्ति का सम्मान कार्यक्रम संपन्न 

लखनऊ विश्वविद्यालय में आज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आलोक कुमार राय ने विश्वविद्यालय शैक्षणिक परिवार के विभिन्न महिला सदस्यों को G20 W20 के अंतर्गत सम्मानित किया।

स्त्री शक्ति सम्मान कार्यक्रम

सम्मानित शिक्षकों व अधिकारियों में प्रो पूनम टंडन, प्रो मनुका खन्ना, प्रो प्रेम सुमन शर्मा, प्रो मैत्रेयी प्रियदर्शिनी, प्रो तृप्ता त्रिवेदी, प्रो रोली मिश्र, प्रो संगीता साहू, प्रो मधुरिमा प्रधान, प्रो रजना मुज्जू, प्रो शैली मलिक, डॉ अर्चना शुक्ल, डॉ अलका मिश्र, डॉ केया पाण्डेय, डॉ किरणलता डंगवाल, डॉ शशि कनौजिया, डॉ प्रेरणा माथुर, डॉ भुवनेश्वरी भारद्वाज, डॉ शशि बाला, डॉ माद्री काकोटी एवं श्रीमती शशि प्रभा शामिल थी।

स्मार्टफोन से फुटबॉल की बारीकियां सीखती लड़कियां

इस कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के जेंडर सेंसटाइजेशन सेल एवं इंस्टीट्यूट फॉर विमेन स्टडीज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। भारत की G20 अध्यक्षता के कार्यकाल में लिए गए प्रणों में लैंगिक समानता की ओर कार्य करना G20 कंसोर्टियम का एक प्रमुख प्रण हैं।

स्त्री शक्ति सम्मान कार्यक्रम

लखनऊ विश्वविद्यालय ने G-20 अध्यक्षता की घोषणा के समय से ही विश्वविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी श्रृंखला में विश्वविद्यालय की स्त्री शक्ति का सम्मान कार्यक्रम सफल और प्रशंसनीय रहा।

About Samar Saleel

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय: एमबीए के 47 छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप का ऑफर

लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकीय एवम् तकनीकी संकाय के प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित रिक्रूटमेंट ड्राइव मे ...