Breaking News

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में IED विस्फोट, मेजर समेत पाक सेना के 6 सैनिकों की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में पाकिस्तान-ईरान सीमा पर एक आईइडी विस्फोट में पाकिस्तान सेना के छह सैनिकों की मौत हो गई। सेना के मेजर जनरल बाबर इफ़्तार ने जानकारी दी। मारे गए सैनिकों में सेना का एक मेजर भी शामिल है।

मेजर जनरल ने शुक्रवार को कहा, “एक अधिकारी और पांच जवान पाकिस्तान-ईरान सीमा पर बलूचिस्तान के पास बुलेदा क्षेत्र में गश्त के दौरान आईइडी विस्फोट का शिकार हो गए।

” उन्होंने बताया कि किसी भी आतंकवादी संगठन इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। मारे गए सैनिकों में मेजर नदीम, नाइक जमशेद, लांस नायक खिजर हयात, लांस नायक तैमूर, सिपाही नदीम और सिपाही साजिद शामिल हैं।

इससे पहले दिसंबर 2019 में, उत्तरी वजीरिस्तान में एफसी चेकपोस्ट पर आर्मी की कार्रवाई के बाद आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में एक एफसी सैनिक शहीद हो गया था और दो अन्य घायल हो गए।

आईएसपीआर ने तब एक बयान जारी करते हुए कहा था कि आतंकवादियों ने पाक-अफगान सीमा के पास उत्तरी वजीरिस्तान जिले में एक एफसी पोस्ट पर घात लगाकर हमला किया और इस दौरान दो आतंकवादी मारे गए।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान वर्ष 1947 से बलूचिस्तान में विद्रोह का सामना कर रहा रहा है क्योंकि बलोच राष्ट्रीय संस्था के लोग बलूचिस्तान को शुरू से ही अलग राष्ट्र बनाना चाहते है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

‘महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार ने संविधान में संशोधन किया’, संयुक्त राष्ट्र में बोलीं कंबोज

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने महिलाओं की सुरक्षा के प्रति ...