Breaking News

एक्ने और मुंहासे चेहरे पर निकल आएं हैं तो ना करें ये गलतियां

चेहरे पर मुंहासे और एक्ने हो जाना आजकल की आम समस्या बन चुकी हैं। किशोर उम्र से ही लड़के हो या लड़कियां मुंहासे से परेशान होने लगते हैं। जिसका कारण जहां हार्मोंस में परिवर्तन तो होता ही है साथ ही कुछ लापरवाही भी होती है। तो चलिए जानें अगर चेहरे पर मुंहासे निकल आएं तो कौन सी गलतियों को दोहराने से बचना चाहिए।

क्यों हो जाते हैं चेहरे पर मुंहासे
चेहरे पर मुंहासे होने के कई सारे कारण होते हैं। उम्र बढ़ने के साथ शरीर में हार्मोंस के परिवर्तन से जहां चेहरे पर मुंहासे हो जाते हैं। तो वहीं कई बार तनाव, कमजोर इम्यूनिटी सिस्टम या फिर बीमारी की वजह से मुंहासे हो जाते हैं। साथ ही मेकअप का अधिक इस्तेमाल, रोमछिद्र में इंफेक्शन के साथ ही अगर मुंहासे को फोड़ दिया जाए तो उसके पानी से भी दूसरी जगह मुंहासे निकल आते हैं।

बार-बार ना लगाएं हाथ
चेहरे पर मुंहासे या एक्ने हो जाते हैं तो बहुत सारे लोगों की आदत होती है कि इसे छूते रहते हैं। सबसे पहले तो जरूरी है कि इस आदत को छोड़ दें। क्योंकि मुंहासे को छूने से इसके बैक्टीरिया फैलकर दूसरी जगह पर नया एक्ने या मुंहासा पैदा कर देते हैं।

गलत खानपान
खानपान की आदत में बदलाव बहुत जरूरी है। जंकफूड, बहुत ज्यादा तला-भुना खाना खाने से भी चेहरे पर एक्ने और मुंहासे निकलते हैं। ऐसे में जरूरी है कि हेल्दी डाइट खाएं।

सनस्क्रीन जरूर लगाएं
एक्ने वाली त्वचा को धूप से जरूर बचाना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि सनस्क्रीन लोशन लगाया जाए।

स्क्रब ना करें त्वचा पर
वैसे तो त्वचा को साफ करने के लिए स्क्रब करना जरूरी होता है। लेकिन अगर चेहरे पर मुंहासे और एक्ने वगैरह निकले हो तो स्क्रब से बचना चाहिए। क्योंकि इससे त्वचा पर जलन, लालपन और रैशेज हो सकते हैं। हालांकि चेहरे को साफ करने के लिए समय-समय पर माइल्ड फेसवॉश जो जेल में हो उसका इस्तेमाल जरूर करें।

मेकअप से बचें
चेहरे पर तरह-तरह के मेकअप से बचें। जब जरूरी हो तो ही मेकअप लगाएं। साथ ही मेकअप को रात को सोने से पहले जरूर उतार दें। साथ ही अच्छी नाइट क्रीम लगाएं।

About Ankit Singh

Check Also

हर साल 5-6 लाख लोगों की मलेरिया से हो जाती है मौत, क्या इससे बचाव के लिए है कोई वैक्सीन?

मच्छरजनित तमाम प्रकार के रोगों का वैश्विक जोखिम देखा जाता रहा है, मलेरिया इसी तरह ...