Breaking News

भाजपा ने दिया टिकट तो सदर में खिलेगा कमल: विनोद कुमार बाजपेयी

बीते चुनाव में दूसरे स्थान पर रही भाजपा को पार लगाने को लेकर भारी हुंकार

रायबरेली। शनिवार को भाजपा नेता विनोद कुमार बाजपेयी ने एक स्थानीय होटल में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने सम्पूर्ण जनमानस व पत्रकारों को आगामी पर्वो की बधाई देते हुये कुशल क्षेम पूँछा इसके बाद अपनी बात शुरु की। उन्होने साफ कर दिया की यदि भाजपा उन्हे टिकट देती है तो सदर सीट पर कमल जरुर खिलेगा।

गौरतलब हो की सदर विधानसभा सीट भाजपा के लिए हमेशा से निराश करने वाली रही है। इस सीट पर पिछले चुनाव में भाजपा दूसरे नंबर रही थी। इस बार सीट पर टिकट के लिए दावेदारों की दौड़ शुरू हो गई है। असल में कांग्रेस की बागी विधायक अदिती सिंह का भाजपा से अंदरूनी जुड़ाव पार्टी के कई दावेदारों को चिंता में डाल चुका है इस कारण पहले ही कील कांटे दुरुस्त किए जा रहे हैं। शनिवार को सेवा भारती के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बाजपेयी जो भाजपा के प्रबल दावेदार हैं। विनोद कुमार बाजपेयी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक भी रह चुके हैं।

पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि अब तक पांच लोगों ने दावेदारी की है। अब हाईकमान टिकट का निर्णय करेगी। इस दौरान उन्होने अदिति सिंह को भी परोक्ष रूप से घेरे में लिया । लखीमपुर कांड में उनके पति और कांग्रेस विधायक अंगद सिंह की टिप्पणी का जिक्र किया गया। वहीं दावेदारी के पत्र में यह भी बताया गया है कि अदिति सिंह का भाजपा प्रेम स्वार्थ की राजनीति का एक हिस्सा भर है। उनकी लोकप्रियता से कुछ दावेदारों के पसीने छूट रहे हैं।

कई मायनों में विनोद बाजपेयी की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। वह बीते दिनों एक होटल में ब्राह्मण सम्मेलन भी कर चुके हैं जहाँ सदर विधनसभा के ब्राह्मणों ने उन्हें जीत का आशीर्वाद भी दे दिया है। उस सम्मेलन के बाद सदर के ब्राह्मण भी एक होते दिखायी दे रहे हैं जो एक शुभ संकेत है। दूसरी ओर विनोद बाजपेयी लगातार क्षेत्र में सक्रिय बने रहते हैं इससे भी इस चुनाव पर उन्हें टिकट मिलने से भाजपा को लाभ होगा। कुल मिला के भाजपा के सभी दावेदारों में यह प्रबल माने जा रहे हैं।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

पूर्वाेत्तर रेलवे: संरक्षा महासम्मेलन के दौरान आयोजित की गईं विभिन्न विषयों पर कार्यशाला

• मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार और वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी डा शिल्पी कन्नौजिया ने ...