Breaking News

अगर शुक्रवार को करते हैं ये काम तो आपको दरिद्र होने से कोई नहीं बचा सकता

आज शुक्रवार है। हिन्दू धर्म में शुक्रवार के दिन को मां लक्ष्मी और वैभव-विलास का दिन माना जाता है। शुक्रवार के दिन जो भक्त मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं, उन्हें संसार के सभी सुखों की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में लक्ष्मी मां को धन की देवी मानी गई हैं। मान्यता है कि शुक्रवार के दिन उनकी भलीभांति पूजा आराधना करने से उनका आशीर्वाद बना रहता है।

हिंदू धर्म में मान्यताओं के मुताबिक हर दिन किसी खास देवी-देवता की पूजा करने का नियम होता है। जिस हिसाब से शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने का खास महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि जिस भी घर में मां लक्ष्मी का वास होता है उस घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।

शुक्रवार का दिन माँ लक्ष्मी को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाने का दिन माना जाता है। कहते हैं जिसके ऊपर माता प्रसन्न हो जाती है उनके सारे कष्टों का नाश हो जाता है। लेकिन जिससे नाराज हो जाती है, उनके जीवन में एक के बाद एक परेशानी आना शुरू हो जाती है। भविष्य पुराण में कहा कि धन की देवी माता लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन भूलकर भी ये काम नहीं करना चाहिए।

भविष्य पुराण के अनुसार, अगर शुक्रवार ये अन्य किसी भी दिन कोई पुरुष अपने घर की गृहलक्ष्मी (स्त्री) को दुख देता है, उसका अपमान या अन्य किसी तरह से परेशान करते हैं तो ऐसा देखकर घर में विराजमान धन की देवी माता लक्ष्मी उस घर से नाराज होकर हमेशा के लिए चली जाती है।

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का दिन होता है और ऐसा माना जाता है कि जो भी इस दिन सच्चे मन से उनकी पूजा करता है या फिर उनका ध्यान करता है उनकी इच्छा जल्द पूरी हो जाती है। लेकिन इस दिन कुछ जरूरी बातों का विशेष ध्यान रखें और भूलकर भी इन कामों को न करें, जिससे आपको भविष्य में होने वाली आर्थिक तंगी का सामना करना पड़े। तो चलिए जानते हैं किन कामों को करने से आपको धन की हानि हो सकती हैं।

शुक्रवार को भूलकर भी न करें ये काम…

  • भूलकर भी शुक्रवार के दिन धन ना दें और ना ही उधार लें। मान्यता है कि शुक्रवार के दिन दिया गया धन वापस लौटकर नहीं आता है। इसदिन किसी को कर्ज देने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और संबंध भी खराब होते हैं।
  • वैसे तो कभी किसी का अपमान नहीं करना चाहिए, लेकिन शुक्रवार के दिन इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए। इस दिन भूलकर भी महिलाओं, कन्याओं और किन्नरों का अपमान नहीं करना चाहिए। उनके बारे में अपशब्द नहीं बोलने चाहिए। महिलाओं में मां लक्ष्मी का वास होता है और उनके अपमान करने से मां लक्ष्मी भी नाराज हो जाती हैं।
  • शुक्रवार के दिन किसी से अपशब्‍द न बोलें। ऐसा करने से माता लक्ष्‍मी आप से अप्रसन्‍न हो जाती हैं और फिर आपके साथ धन संबंधी समस्‍याएं शुरू हो जाती हैं। घर में अपव्‍यय बढ़ जाता है। लोग बीमार रहने लगते हैं। व्‍यापार धंधे में नुकसान होने लगता है।
  • शुक्रवार के दिन अगर आप व्रत-पूजन नहीं भी करते हैं तो तामसिक भोजन खासकर मांसाहार और मदिरा के सेवन से परहेज रखना चाहिए। इस दिन पूर्ण सात्विक भोजन करना चाहिए।
  • शुक्रवार के दिन भूलकर भी किसी को चीनी  नहीं देनी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में चीनी का संबंध शुक्र और चंद्र दोनों से हैं। इसलिए शुक्रवार के दिन चीनी देने से आपका शुक्र कमजोर होता है और शुक्र भौतिक सुखों का स्वामी है। शुक्र के नाराज होने से भौतिक सुख-सुवधिओं में कमी आती है और आर्थिक स्थिति भी खराब होती है।
  • भूलकर भी रात के समय किचन में गंदे बर्तन छोड़ना चाहिए। इससे लक्ष्मी माता रूठ जाती हैं और घर में अशांति फैल जाती है। साथ ही स्वास्थ्य के खराब रहने की आशंका बनी रहती है।
  • मां लक्ष्मी को साफ-सफाई बहुत पसंद है। कई बार लोग आल्स्य में घर की साफ-सफाई नहीं करते, ऐसे में मां लक्ष्मी उनके घर में प्रवेश नहीं करती। घर में पड़ी धुल मिट्टी और दीवारों पर मकड़ी के जाले लगे रहने से आपके घर में लक्ष्मी जी कभी प्रवेश नहीं करती हैं। और यही कारण होता है कि आपको धन संबंधित समस्या का भी सामना करना पड़ता है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

आज का राशिफल: 22 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके परिवार में किसी ...