Breaking News

सितंबर में हुआ है बच्चे का जन्म तो रखें ये सुंदर और अनोखे नाम

माता पिता अपने बच्चे के लिए सब कुछ परफेक्ट चाहते हैं, चाहे वह उसके कपड़े हों, शिक्षा हो या भविष्य हो। लेकिन शुरुआत बच्चे के नाम से होती है। हर माता पिता अपने बच्चे का नाम सुंदर और प्रभावी रखना चाहते हैं। नाम बच्चे की पहचान और व्यक्तित्व को दर्शाता है। ऐसे में बच्चे का नाम रखते समय माता पिता काफी विचार करते हैं। वह चाहते हैं कि बच्चे के नाम मॉडर्न और यूनिक तो हो ही, साथ ही उनके स्नेह की अभिव्यक्ति करने वाला भी हो।

अगर इस महीने यानी सितंबर में बच्चे का जन्म होता है तो वह शरद ऋतु का स्वागत करते हैं। सितंबर में जन्में बच्चे का नाम मौसम और माह के नाम पर रख सकते हैं। यहां आपको सितंबर के महीने में जन्में बच्चे के लिए सुंदर नामों की लिस्ट दी जा रही है।


अयांश

सितंबर के महीने में जन्मे बच्चे का नाम अयांश रख सकते हैं। अयांश का अर्थ माता पिता के अंश से है। इस महीने पितृपक्ष भी होता है। जिसमें पुत्र या पौत्र अपने माता पिता या पुर्वजों का पिंडदान करके उन्हें मुक्ति दिलाते हैं। ऐसे में अपने पुत्र के लिए यह नाम बेहतर हो सकता है।

निर्वेद

निर्वेद नाम बेटे के लिए सुंदर और नया है। इस नाम का अर्थ भी काफी खूबसूरत है। निर्वेद का मतलब होता है ‘ईश्वर का उपहार’। आपका बेटा आपके लिए भगवान का दिया सबसे अनमोल उपहार है। ऐसे में बेटे का नाम निर्वेद रख सकते हैं।

कृषव

अगस्त-सितंबर के महीने में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होता है। जन्माष्टमी के पर्व के कारण सितंबर माह में जन्मे बच्चे को भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरित नाम दे सकते हैं। बेटे के लिए कृषव नाम काफी प्यारा है। कृषव भगवान कृष्ण और भगवान शिव को कहते हैं।

ऋतुराज

मौसम को ऋतु कहा जाता है, बेटी के लिए येे नाम सुंदर हो सकता है। लेकिन अगर बेटा का नाम मौसम के नाम पर रखना चाहते हैं तो ऋतुराज नाम अच्छा हो सकता है।

विवान

शरद ऋतु गर्मियों के बाद और सर्दियों से पहले का मौसम होता है। ये मौसम काफी खुशनुमा सा होता है। यानी जीवन से भरपूर। बेटे के लिए नाम भी कुछ ऐसा ही चुन सकते हैं। विवान नाम का अर्थ है जीवन से भरपूर जो कि सितंबर की ऊर्जा को दर्शाता है। बेटे के लिए यह नाम सुंदर है।

शरद

सितंबर माह शरद ऋतु से जुड़ा महीना है। शरद ऋतु को पतझड़ कहते हैं। इस मौसम में पेड़ों से पत्ते गिरते हैं ताकि नए पत्ते आ सकें। बेटे के लिए शरद नाम सुंदर और महीने के अनुरूप है।

About News Desk (P)

Check Also

गणपति विसर्जन से पहले अपने हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी

हिंदू धर्म में जब भी कोई शुभ काम होता है, तो उससे पहले महिलाएं अपने ...