Breaking News

पैसा वसूल हैं भारत की ये जगहें, सितंबर के महीने में जाना रहेगा सबसे बेहतर

सितंबर के महीने में शरद ऋतु का आगमन होता है। शरद ऋतु गर्मियों के बाद का और सर्दियों से पहले का महीना है। इस महीने में मौसम बहुत सुहाना होता है, जो घूमने के लिए उपयुक्त हो सकता है। मानसून के बाद जो लोग घूमने की योजना बना रहे हैं, वह सितंबर के महीने के लिए अपनी पैकिंग कर लें। सितंबर के महीने में भारत की कई जगहें अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं। यह समय मानसून का अंत और सर्दियों की शुरुआत का होता है, जिसमें मौसम यात्रा के लिए काफी सुखद हो जाता है। यहां कुछ सुंदर जगहें हैं जो सितंबर में घूमने के लिए आदर्श मानी जाती है।

केरल

सितंबर के महीने में घूमने के लिए केरल राज्य की कुछ जगहें बेहतरीन हो सकती हैं। केरल के पर्यटन स्थलों की सैर के लिए देश विदेश से लोग आते हैं, वहीं इस मौसम में यहां के नजारे अधिक खूबसूरत हो जाते हैं। आप अगर केरल की प्राकृतिक सुंदरता को निहारना चाहते हैं तो मुन्नार, थेक्कड़ी और अल्लेप्पी की सैर पर जा सकते हैं। मुन्नार चाय के बागानों से ढका खूबसूरत हिल स्टेशन है, जिसकी हरियाली देखते ही बनती है। शांत वातावरण और ठंडा मौसम इसे एक आदर्श जगह बनाते हैं।

प्रसिद्ध बैकवाटर हाउसबोट यात्रा के लिए अल्लेप्पी का नाम मशहूर है। सितंबर में यहाँ के नदियों और लैगून का पानी साफ होता है और प्रकृति का सुंदर दृश्य देखने को मिलता है। यहां का पेरियार वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी आपको हाथियों और अन्य जंगली जानवरों के साथ ट्रेकिंग और जंगल सफारी का अनुभव देता है।

राजस्थान

राजस्थान का मौसम भी इस समय घूमने के लिए उपयुक्त है। राजस्थान के उदयपुर के सफर पर जा सकते हैं। उदयपुर झीलों और महलों का शहर हैं,जहां मानसून के बाद झीलें पूरी तरह से भर जाती हैं और महलों का सौंदर्य बढ़ जाता है। सितंबर में जैसलमेर की सुनहरी रेत, किले और हवेलियाँ देखने योग्य होते हैं। इसके रेगिस्तान में सफारी का अनुभव अनोखा होता है।

हिमाचल प्रदेश

बर्फीली चोटियों और हरे-भरे घाटियों के बीच स्थित मनाली सितंबर में एक परफेक्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन बन जाता है। यहां आप एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी आनंद ले सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए कसोल एक शांत और सुंदर जगह है। यहां की पार्वती घाटी का नजारा मंत्रमुग्ध करने वाला होता है। इसके अलावा तिब्बती संस्कृति से प्रभावित धर्मशाला सितंबर में सुखद मौसम और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव कराती है।

About News Desk (P)

Check Also

गणपति विसर्जन से पहले अपने हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी

हिंदू धर्म में जब भी कोई शुभ काम होता है, तो उससे पहले महिलाएं अपने ...