Breaking News

भाजपा के पक्ष में अपार जनसमर्थन : भूपेन्द्र सिंह चौधरी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि नगर निकाय के चुनाव में भाजपा पूरे प्रदेश में जीत की तरफ बढ चली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा विकास के ऐजेंडे पर चुनाव लड़ रही है।

👉मुख्तार अंसारी की तरह पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी का गैंग रजिस्टर्ड, पुलिस ने किया…

उन्होंने कहा कि नगर निकाय के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को मिल रहे जनता के आपार समर्थन व आशीर्वाद से साबित हो गया है कि नगर निकाय के चुनाव में भी सपा, बसपा और कांग्रेस की तिकडी का सफाया होगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने शुक्रवार को गाजियाबाद में जनसभा में जनसंवाद तथा भाजपा जिला कार्यालय गाजियाबाद में मेरठ कश्मिनरी के भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तथा गाजियाबाद नगर निगम चुनाव संचालन समिति के साथ चुनावी मंत्रणा करते हुए संवाद किया।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी

प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि मोदी-योगी सरकार में उत्तर प्रदेश की तस्वीर तेजी से बदली है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा के शासनकाल में विकास के लिए योजनाएं तो बनती थीं लेकिन योजनाएं धरातल पर नहीं उतरती थीं। क्योकि विकास की योजनाओं के नाम पर आवंटित धन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में विकास की कार्य संस्कृति विकसित हुई। समाजवादी पार्टी के कुशासन का परिणाम था कि प्रदेश के बडे़ महानगरों में भी कूडे़ के ढेर नजर आते थे। लेकिन भाजपा सरकार ने शहरों की साफ-सफाई, सड़को का सृदृढीकरण, पार्कों का सुन्दरीकरण और सुन्दर शहर, सुरक्षित शहर की संकल्पना साकार हो रही है।

👉पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन की रिहाई पर बोले सीएम नीतीश कुमार, कहा ये सब पहले भी होता रहा…

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने नगर निकाय के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए डोर-टू-डोर, मैन-टू-मैन कांटेक्ट का मंत्र देकर हर दहलीज पर केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्रत्येक योजना को पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं का आहवान किया। उन्होंने कहा कि नगर निकाय के चुनाव में भाजपा की विजय के साथ ही ट्रिपल इंजन वाली सरकार काम करना शुरू कर देगी। जिसका काम आमजनमानस तक बुनियादी सुविधाओं को पहुंचाने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाना भी होगा।

About Samar Saleel

Check Also

राजनाथ सिंह के नामांकन से पहले लखनऊ में हुआ विशाल रोड शो, ओपी श्रीवास्तव के समर्थकों सहित उमड़ा जनसैलाब

• लखनऊ लोकसभा सीट और लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के शंखनाद से विपक्ष ...