Breaking News

गोमतीनगर में एक घर में 5 दिनों से भूखे-प्यासे बन्द 8 कुत्तों को किया गया रेस्क्यू

लखनऊ। जीव आश्रय संस्था विगत 2012 से लखनऊ शहर में पशु कल्याण के क्षेत्र में अग्रसर है जिसका एक मात्र उद्देश्य घायल, चोटिल, दुर्घटनाग्रस्त और बीमार निराश्रित जीवों को मेडिकल सुविधा तथा आश्रय प्रदान करना है जिसके लिए लखनऊ शहर में हेल्पलाइन सेवा 8009392222 संचालित है जिस पर आम जनमानस द्वारा जीवों के बचाव के लिए संपर्क किया जाता है।

गोमतीनगर में एक घर में 5 दिनों से भूखे-प्यासे बन्द 8 कुत्तों को किया गया रेस्क्यू

उसी के क्रम में 13 जून 2022 को गोमतीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भवन संख्या 1/1145, विशालखंड-1, गोमती नगर, लखनऊ से 8 श्वानों (कुत्तों) की दयनीय स्थिति का पता चला, कि पिछले 4-5 दिन से इस प्रचंड गर्मी में मकान की छत पर बेहाल अवस्था में कैद हैं। ना तो उनके खाने की उचित व्यवस्था का प्रबंध है ना पानी का।

घर में काम करने वाली के भरोसे सभी श्वान को छोड़ कर मकान मालिक खुद नैनीताल घूम रहे हैं। श्वानों की बदतर हालत को देख कर लगातार हमारी हेल्पलाइन बजने लगी और 13 जून को उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया, परन्तु उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसको देखते हुए व नियमों का पालन करते हुए जीव आश्रय संस्था द्वारा अथक प्रयासों से पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत, कार्यवाही करने के लिए FIR दर्ज कराई गई।

स्थानीय लोगों का सहयोग मिलने की वजह से जीव आश्रय टीम और वालिंटियर के सामूहिक प्रयास से लखनऊ नगर निगम ने इन श्वानों के रेस्क्यू में सहयोग दिया और काफी संख्या में लोग मदद के लिए आगे आये जिससे सभी 8 श्वानों को नगर निगम लखनऊ द्वारा रेस्क्यू कर एनिमल आश्रम, गोमती नगर भेजा गया। साथ ही जीव आश्रय टीम और नगर निगम के उच्च अधिकारियों द्वारा एनिमल आश्रम पहुँच कर उनके रखरखाव और खान-पान का जायजा लिया गया। जानकारी मिलने तक सभी 8 श्वान ठीक हैं और मकान मालिक के आने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

इस सम्पूर्ण कार्य में जीव आश्रय के उपाध्यक्ष अमित सहगल अपने पैर के ऑपेरशन के बावजूद मौके पर उपलब्ध रहे। रेस्क्यू पूर्ण होने तक जीव आश्रय टीम, मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा, स्थानीय लोग, जीव आश्रय वॉलिंटियर्स, अभिनव जी प्रमुख पशु चिकित्साधिकारी नगर निगम, लखनऊ, यतेंद्र त्रिवेदी के साथ ही अन्य नगर निगम कर्मचारी भी मौके पर तत्पर रहे।

About reporter

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...