Breaking News

ग्राम प्रधान की बेटी की शादी में महिला डांसर ने डांस रोका तो मार दी गोली

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक ग्राम प्रधान की बेटी की शादी के दौरान डांसर को गोली मार दी गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस महिला डांसर का ने जब डांस करना बंद कर दिया तो एक शख्स ने उसपर गोली चला दी। इसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक डांसर हिना भी शामिल है, जिसके चेहरे पर गोली लगी है और बुरी तरह घायल अवस्था में उसे लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया है। घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए थे। वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि गोली लगने के बाद हिना को अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई। उन्होंने कहा कि गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान सुधीर सिंह और फूल सिंह के रूप में हुई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि महिला डांसर के कुछ देर रुकने के बाद गोली चलने की आवाज़ आती है और महिला डांसर अपना चेहरा पकड़े गिर जाती हैं।

आपको बता दें कि मऊ थाना क्षेत्र के टिकरा ग्राम प्रधान सुधीर सिंह के बेटी की शादी थी। बारात मानिकपुर से टिकरा गांव पहुंची थी, जिसमें लड़के पक्ष ने बार-बालाओं को डांस करने के लिए हमीरपुर से बुलाया था। कार्यक्रम के दौरान बार-बालाएं डांस कर रही थीं। तभी ग्राम प्रधान का एक रिश्तेदार स्टेज में डांस करने पहुंच गया उसका यहां डांसर से विवाद हो गया। इसके बाद उसने अवैध तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें डांस कर रही हिना को गोली लग गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पता चला है कि गोली हिना के मुंह पर लगी, जिससे उसका जबड़ा बुरी तरह खराब हो गया है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

अयोध्या और काशी ने लक्ष्य पा लिया है, अब ब्रज की बारी है- योगी

• मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, फतेहपुर सीकरी के सांसद ...