Breaking News

सहार में होमगार्ड जवानों ने अमृत सरोवर पर किया पौधारोपण, पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए लोगों को किया जागरूक

बिधूना। अमृत सरोवरों पर जल, मृदा एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत होमगार्ड के जवानों ने गुरूवार को विकास खंड सहार के ग्राम सींग पुर्वामाना के अमृत सरोवर में खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में पौधारोपण किया। इस मौके पर वृक्षों को मानव जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी बताया गया।

बता दें कि प्रदेश सरकार एवं होमगार्ड्स मुख्यालय लखनऊ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अमृत सरोवरों पर जल, मृदा एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत चलाया वृक्षारोपण चलाया जा रहा है। जिसके तहत गुरूवार को होमगार्ड ब्लाक ऑर्गेनाइजर अंशुमाली भट्ट व सहार कंपनी के होमगार्ड जवानों द्वारा सींग पुर्वामाना के अमृत सरोवर पर पौधारोपण किया गया। साथ ही आम जनमानस से अपने भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधा रोपित करने के साथ उन्हें संरक्षित कर धरा को स्वच्छ, शुद्ध रखने का संकल्प लिया गया।

पौधारोपण के मौके पर खंड विकास अधिकारी मुनीश कुमार सिंह ने कहा कि वृक्ष हमें प्राणवायु के साथ फल, फूल, लकड़ी व ईंधन देते हैं। इसलिए मानव जीवन के लिए वृक्ष बहुत उपयोगी हैं। ऐसे में पौधों का रोपण और उनका संरक्षण बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्षों से सभी को नई ऊर्जा मिलने के साथ इससे पर्यावरण का भी संरक्षण होता। इसलिए सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लेना चाहिए।

इस मौके पर होमगार्ड के बीओ अंशुमाली भट्ट ने कहा कि पौधारोपण के साथ जल संरक्षण भी बहुत आवश्यक है। क्योंकि जल के बिना जीवन संभव नहीं है। इस अवसर पर सींग पुर्वामाना की ग्राम प्रधान के पति शिव सिंह, प्रधानाध्यापक शिव महेश, होमगार्ड के बीओ राजकुमार, प्लाटून कमाण्डर शिव कुमार व कंपनी सहार के सभी होमगार्ड जवान मौजूद रहे।

रिपोर्ट-संदीप राठौर चुनमुन/ राहुल तिवारी

About Samar Saleel

Check Also

अविवि ने रामनवमी के दिन तुलसी उद्यान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया

• 200 से अधिक श्रद्धालुओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरित की गई अयोध्या। ...