Breaking News

नई शिक्षा नीति के नाम पर विवि की स्वायत्तता समाप्त करने की साजिश कर रही है भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार विश्वविद्यालयों में समान पाठ्यक्रम लागू करने के नाम पर उनकी स्वायत्तता समाप्त करने की साजिश कर रही है। श्री यादव ने सोमवार को कहा कि नई शिक्षा नीति के नाम पर सूबे का उच्च शिक्षा विभाग सभी नियम कानूनों को ताक पर रखकर विश्वविद्यालयों में एक समान पाठ्यक्रम लागू कर बिना किसी विचार विमर्श के इसी सत्र से लागू करने का दबाव बना रहा है।

सपा शिक्षा के राजनीतिकरण और विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक आजादी में सरकारी दखल के सख्त खिलाफ है। समाजवादी पार्टी हर हाल में शैक्षिक संस्थानों की स्वायत्तता की पक्षधर है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार का इरादा विश्वविद्यालयों में समान पाठ्यक्रम के नाम पर भगवा एजेण्डा लागू करना है। समान पाठ्यक्रम लागू करने से प्रदेश की उच्च शिक्षा बर्बाद हो जाएगी। लखनऊ विश्वविद्यालय के सभी संकायों ने सर्वसम्मति से सरकार द्वारा भेजे गए पाठ्यक्रम को न केवल अस्वीकार किया है बल्कि इसे विश्वविद्यालय की गरिमा पर हमला बताया है। भाजपा सरकार को शिक्षकों की भावना का सम्मान करना चाहिए।

About Samar Saleel

Check Also

स्पेस एजुकेशन हब बनाने के प्रयास

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में राजभवन पर अंतरिक्ष विज्ञान शिक्षा संवर्द्धन कार्यक्रम ‘आविष्कार‘ ...