Breaking News

घर की उत्तर या पूर्व दिशा में इस फूल के पौधे लगाने से बढती है सुख समृधि

वास्तु शास्त्र में घर की सकारात्मकता बढ़ाने  नकारात्मकता घटाने की टिप्स बताई गई हैं. अगर इन टिप्स को दैनिक ज़िंदगी में अपनाया जाए तो हमें शुभ फल मिल सकता है. वास्तु में घर की सभी चीजों से जुड़ी टिप्स बताई गई हैं. पेड़-पौधों के लिए कौन सी दिशा शुभ होती है, इस बात की जानकारी भी वास्तु से मिल सकती है. कोलकाता की वास्तु विशेष डाक्टर दीक्षा राठी के अनुसार जानिए पेड़-पौधों से जुड़ी वास्तु टिप्स

  • डाक्टर राठी के अनुसार घर में गुलाब, गेंदा, चंपा, चमेली, मोगरा फूल के पौधे सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं. इन पौधों को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए.
  • अगर घर में तुलसी का पौधा लगाना हो तो इसे भी पूर्व या उत्तर दिशा में ही लगाएं. पुरानी परंपरा है कि घर के आंगन में तुलसी का पौधा जरूर होना चाहिए. बाल गोपाल को तुलसी के बिना भोग नहीं लगाना चाहिए. इसके पत्ते आयुर्वेद के अनुसार बहुत गुणकारी होते हैं. इनका रोज सेवन करना चाहिए. रोज प्रातः काल तुलसी को जल चढ़ाएं  शाम को इसके पास दीपक जलाएं. इन बातों का ध्यान रखेंगे तो घर में तुलसी वजह से सकारात्मकता बढ़ती है.
  • घर की दक्षिण दिशा में पेड़-पौधे लगाने से बचना चाहिए. इस दिशा में पेड़-पौधे निगेटिव ऊर्जा को बढ़ाते हैं.
  • छोटे पौधे जिनको सजावट के लिए लगाया जाता है, उन्हें उतर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ रहता है. घर में छोटा सा बगीचा बनाना चाहते हैं तो घर की पूर्व, उत्तर या पश्चिम दिशा में बना सकते हैं. ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में फूल वाले पौधे  बेल लगा सकते हैं.
  • घर में पेड़-पौधे लगाने से वातावरण में ठंडक बनी रहती है. ये पर्यावरण के लिए भी बहुत लाभकारी है. हरियाली की वजह से घर में रहने वाले लोगों की निगेटिव सोच समाप्त होती है  सकारात्मकता बढ़ती है. ध्यान रखें पेड़-पौधे के बेकार हिस्से तुरंत हटा देना चाहिए. साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें. अगर पेड़-पौधों के आसपास गंदगी रहेगी तो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होने कि सम्भावना है.

About News Room lko

Check Also

आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024

मेष राशि: आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी ...