Breaking News

अखिलेश को प्रधानमंत्री बनाने की होड़ में सपाई, पोस्टर में लिखा- अब दिल्ली में होगा समाजवादियों का राज

लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता 2024 के मैदान ए जंग में जी जान से लग गए है। पीडीए यात्रा में लगा होर्डिंग चर्चा का विषय बन गया है। समाजवादी पीडीए साइकिल यात्रा को लेकर होर्डिंग से पटा लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर लगे होर्डिंग में सपा कार्यकाल की योजनाओं के साथ भरोसा इंडिया हौसला इंडिया सहित 2024 की परिवर्तन यात्रा को दर्शाया गया। समाजवादी पार्टी के नेता पूजा शुक्ला ने भी लगाए कई जगह पर होल्डिंग जिसमे उन्होंने दर्शाया कि अब दिल्ली में होगा समाजवादियों का राज। दिल्ली अब दूर नहीं के भी होर्डिंग लगाए गए। पीडीए यात्रा में अखिलेश के आगमन को लेकर सपा कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए है। जिसमे पीडीए साइकिल यात्रा में जगह-जगह होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए, जिसमे सपाई अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री बनाने की सपाइयों में होड़ लगे है।

इससे पहले सपा कार्यालय पर लगा था पोस्टर
सपा कार्यालय पर लगा एक पोस्टर में अखिलेश को भावी प्रधानमंत्री बताया गया है। वो सपा नेता फख़रुल हसन चांद ने लगवाया था। अखिलेश यादव को भावी PM बताकर जन्मदिन की बधाई दी थी। वहीं दूसरा पोस्टर जिसमें लिखा है बदला है यूपी बदलेंगे देश। वो सपा नेता जयराम पांडेय ने लगवाया था। अखिलेश यादव के कार्यकाल की पोस्टर में तारीफ हु। दिल्ली का रास्ता यूपी से निकलेगा ये संदेश दिया। जानकारी के लिए ये भी बता दें कि सपा-कांग्रेस में चल रही जंग के बीच संदेश दिया गया है।

अखिलेश का पीडीए फार्मूला
आगामी लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी बीजेपी को हराने के लिए सपा ने खास योजना तैयार की है। मिशन 24 में सत्ता की कमान पाने के लिए यूपी की सीटों काफी अहम मायनें रखतीं है। इसलिए ‘अस्सी हराओ, भाजपा हटाओ’ का नारा देने के बाद अखिलेश यादव ने बीजेपी के खिलाफ अपनी इस रणनीति का खुलासा किया है। अखिलेश ने बताया कि देश के सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में PDA के जरिए को एनडीए को धूल चटा देंगे।

About News Desk (P)

Check Also

महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने उत्तर रेलवे की कार्य प्रगति की समीक्षा की

नई दिल्ली। उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने उत्तर रेलवे के प्रमुख विभागाध्‍यक्षों एवं ...