Breaking News

ढाई साल में भाजपा सरकार ने मथुरा में एक पाई नहीं खर्च किया : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने मथुरा के विकास के लिए कुछ किया नहीं, सिवाय शून्य के, पर अब वहां नई-नई बातें की जा रही है। वैसे भी ये सब भाजपा सरकार के अब तक किए गए वादों की तरह वादें ही रहेंगे, जमीन पर उनके उतरने का इंतजार जनता अनन्तकाल तक करती रहेगी। सच तो यह है कि समाजवादी सरकार ने मथुरा के विकास के लिए जो योजनाएं शुरू की थीं, वे भी अधूरी छोड़ दी गई हैं। भाजपा की मंशा कुछ करने के बजाय सिर्फ टालने और गुमराह करने की ही रहती है।

भाजपा राज में कामधेनु योजना

अखिलेश यादव ने कहा, समाजवादी सरकार के कार्यकाल में पशु पालन और दुग्ध उद्योग पर विशेष ध्यान दिया गया था। अमूल और पराग के नए प्लांट भोगनीपुर (कानपुर) वाराणसी और लखनऊ में और इटावा में मदर (डेयरी) प्लांट भी लगाया गया था। डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कामधेनु योजना शुरू की गई थी। भाजपा राज में कामधेनु योजना ठंडे बस्ते में चली गई। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भाजपा का शून्य कार्य हुआ है। समाजवादी सरकार के समय मथुरा में सबसे ऊंचा चंद्रोदय मंदिर बनना था जिसका शिलान्यास तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और उन्होंने स्वयं किया था जो जीएसटी का शिकार हो गया है।

वृंदावन में 3 नई कृषि मंडियों का निर्माण

समाजवादी सरकार के समय के मथुरा-गोवर्धन, मथुरा-सौंरव और सौंरव-गोवर्धन एवं गोवर्धन-बरसाना नंदगांव कोकला वन और केसी तक 4 लेनमार्ग, गोवर्धन बाईपास, कोसी गोवर्धन से डीग बार्डर सौंख-कुम्हेर बार्डर वृंदावन मल्टीलेवल पार्किंग, मछली फाटक पुल, यमुना पुल, वृंदावन केसी घाट पर यमुना जी के घाटों का निर्माण कार्य, रिवरफ्रंट का सौंदर्यीकरण, कान्हा आश्रय सदन तथा मयूर नृत्य अकादमी, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का सौंदर्यीकरण, वृंदावन टूरिस्ट फैसलिटी सेंटर, गोवर्धन आईटीआई कालेज का निर्माण और राधाकुण्ड गोवर्धन में पानी निकासी हेतु नाला निर्माण जैसे कार्य प्रस्तावित थे, जो भाजपा सरकार में बीच में ही रोक दिए गए हैं। गोवर्धन राजा वृंदावन में 3 नई कृषि मंडियों का निर्माण समाजवादी सरकार के समय हुआ।

किसान की आमदनी दोगनी करने की बात

समाजवादी सरकार में वृक्षारोपण, तालाबों पर काफी काम हुआ था वहीं राधारानी मंदिर के लिए रोप-वे कार्य भाजपा सरकार ने रोक दिया। लाईटों का कार्य भी समाजवादी सरकार ने ही किया था। किसान की आमदनी दोगनी करने की बात पिछले पांच सालों से चल रही है, अब तक सिर्फ जबानी जमा खर्च ही हैं। कामधेनु योजना बर्बाद कर दी अब पशु पालन पर बड़ी-बड़ी बातें।

स्वच्छता अभियान में पहले झाडू चली अब प्लास्टिक बटोरने का काम हो रहा है। शौचालय बनाए तो उनमें पानी नहीं। भाजपा का काम सपना दिखाना हैं समाजवादी जमीनी हकीकत के लिए काम करते हैं। ढाई वर्ष में भाजपा सरकार ने मथुरा में एक पाई भी नहीं खर्च की। भाजपा सरकार की इन घोषणाओं का हाल मेधावी छात्रों को दिए गए ‘चेक‘ के बाउंस हो जाने जैसा होगा।

About Samar Saleel

Check Also

75 गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव छठवीं बार नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या (Inspector General of Police Office, Ayodhya) में ...