Breaking News

जगतगुरु कृपालू महाराज की जन्मभूमि पर ‘मुझे कुछ कहना है’ का लोकार्पण

प्रतापगढ़। डॉ रमाकांत क्षितिज की किताब ‘मुझे कुछ कहना है’ का लोकार्पण जगतगुरु कृपालू महाराज के भक्ति मंदिर प्रतापगढ़ मनगढ में किया गया। अवधी हिन्दी रचनाओं से सजी यह पुस्तक लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। विवाह की निमंत्रण पत्रिका को पुस्तक का स्वरूप प्रदान किया है।

'मुझे कुछ कहना है' का लोकार्पण

इस पुस्तक में विवाह से जुड़े रीति रिवाजो परम्पराओ आदि का जिक्र किया गया है। साथ ही अमेठी के संत महात्माओ के साथ साथ मठ मंदिरों की भी जानकारी दी गयी है। डॉ. क्षितिज की बेटे श्रीकांत के विवाह की निमंत्रण पत्रिका कल्याण मुंबई से लेकर अमेठी व आस पास के क्षेत्रों में ख़ूब चर्चित रही।

उमेश पाल हत्याकांडः अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता पहुंचीं यहाँ…, कहा पुलिस ने बेटे के साथ किया…

उल्लेखनीय डॉ रमाकांत क्षितिज इसके पहले भी कई पुस्तकें लिख चुके हैं। डॉ रमाकांत कल्याण मुंबई में रहते हुये भी अपनी माटी अपनी संस्कृति संस्कार परम्पराओ से जुड़े आयोजन अमेठी उत्तरप्रदेश व कल्याण मुंबई में करते रहते हैं।

मुझे कुछ कहना है का लोकार्पण

लोकार्पण के अवसर पर डॉ रमाकांत क्षितिज के अलावा राजेंद्र तिवारी, सभाजीत पाण्डेय, संगीता तिवारी, श्रीकांत तिवारी, धन्यजय कहार, आकाश शेट्टी आदि उपस्थिति रहे। इस अवसर पर डॉ रमाकांत ने कहा की कान्हा के सनिध्य में जगतगुरु कृपालू महाराज की जन्मस्थाली मनगढ में पुस्तक का लोकार्पण कर बहुत ही सुखद अनुभूति हो रही है।

राष्ट्रीय साहित्य एवं पुरातत्व का 21वां महाभव्य अनुष्ठान सम्पन्न

इतने पवित्र स्थल पर पुस्तक का लोकार्पण होना बड़े सौभाग्य की बात है। भक्ति मंदिर के प्रागण में हो रहे पुस्तक के लोकार्पण ने जहाँ भक्तों में पुस्तक के प्रति जिज्ञासा भर दी वहीं डॉ रमाकांत क्षितिज की पुस्तक को महत्वपूर्ण बना दिया।

About Samar Saleel

Check Also

छात्रों को निःशुल्क इंडस्ट्री ट्रेनिंग के लिए अविवि व वेकनो टेक्नोलाॅजी के बीच अनुबंध

• सोशल मीडिया सहित अन्य प्लेटफार्म क्लाउड कंप्यूटिंग स्टोरेज से संचालितः गौरव सक्सेना अयोध्या। डाॅ ...