Breaking News

करवा चौथ के श्रृंगार में शामिल करें ये चीजें, खुश हो जाएंगे पतिदेव

हर साल सुहागिन महिलाएं करवा चौथ के व्रत का इंतजार करती हैं। करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाएं रात में चंद्र को अर्घ्य देती हैं। इसके बाद ही कुछ खाती हैं। अगर बात करें इस साल की तो इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023 को रखा जाएगा।इस त्योहार में महिलाएं खूब अच्छे से साज-श्रृंगार करती हैं। महिलाओं ने इसकी तैयारी भी पूरी कर ली है। इस दिन सुहागिन महिलाओं के लिए 16 श्रृंगार करने की भी परंपरा है। वैसे तो महिलाएं इसके लिए पूरी तैयारी कर ही लेती हैं, लेकिन परेशानी उन महिलाओं के सामने आती है, जिनकी नई-नई शादी हुई है।

दरअसल, नई दुल्हनों को ये समझ ही नहीं आता कि वो पहली करवा चौथ पर कैसे तैयार हों। ऐसे में हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं। अगर इस करवा चौथ आप भी कुछ खास तरह से तैयार होना चाहती हैं, तो कुछ चीजों को अपने श्रृंगार में जरूर शामिल करें।

लाल साड़ी को दें प्राथमिकता
अगर ये आपका पहला करवा चौथ है तो पहले तो अपनी शादी के लहंगे को ही पूजा के समय पहनें। अगर आप लहंगा नहीं पहनना चाहतीं तो लाल रंग की साड़ी को ही प्राथमिकता दें। ये देखने में काफी प्यारी लगती है।

लाल और हरी चूड़ी
करवा चौथ का दिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में लाल साड़ी के साथ आप हरे रंग की चूड़ियां पहन सकती हैं। ये आपके लुक को और ज्यादा खूबसूरत बनाने में मदद करेंगी। अगर आप हरी चूड़ी नहीं पहनना चाहतीं तो लाल रंग के चूड़ा को पहनकर अपना लुक पूरा करें।

About News Desk (P)

Check Also

आज का राशिफल: 28 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए परिवार में कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। ...