Breaking News

बढ़ता प्रदूषण मनुष्य के साथ-साथ सभी जीवों के लिए बड़ा खतरा

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नवयुग कन्या महाविद्यालय की 19वीं यूपी गर्ल्स बटालियन की एनसीसी कैडेट्स द्वारा पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम संयोजक एनसीसी अधिकारी मेजर डॉ. मनमीत कौर सोढ़ी ने कहा कि तेजी से बढ़ता प्रदूषण मनुष्य के साथ-साथ पृथ्वी पर रह रहे सभी जीवों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। यही कारण है कि कई जीव जंतु विलुप्त होते जा रहे हैं, इसलिए प्रकृति के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए सभी को एक साथ मिलकर समय रहते स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रयास करना होगा।

इसी उद्देश्य से पर्यावरण  के निर्माण तथा संरक्षण के प्रति अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखकर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने अपने-अपने घर में तथा आसपास खाली पड़े स्थान पर पौधरोपण किए तथा निरंतर उसकी देखभाल का संकल्प भी किया।

कैडेट्स शीतल, आकांक्षा, दिव्यांशी, सुहासिनी, शालिनी गौतम, वैष्णवी, अर्चना कश्यप, दीपाली तिवारी, मानसी यादव, सृष्टि सक्सेना, अरुंधति द्विवेदी, सौम्या यादव, अनामिका, शालिनी सोनवानी, प्रियंका आदि बड़ी संख्या में कैडेट्स ने पौधरोपण किया।  प्राचार्य डॉ. सृष्टि श्रीवास्तव ने कैडेट्स के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें सदैव अपने दायित्व का निर्वाह इसी प्रकार से करते रहने के लिए प्रेरित किया।

About Samar Saleel

Check Also

शादीशुदा प्रेमिका के साथ बिस्तर में था प्रेमी, सास ने देख लिया तो मार डाला; गिरफ्तार

एटा:  उत्तर प्रदेश के एटा में महिला ने प्रेमी संग मिलकर सास की गला दबाकर ...