Breaking News

राजभवन में स्वतंत्रता दिवस

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन परिसर में ध्वजारोहण किया तथा सुरक्षा बलों की सलामी ली। इसके पहले उन्होने राजभवन स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. राज्यपाल ने राष्ट्रपति पदक से सम्मानित मुख्य सुरक्षा अधिकारी, राजभवन अजय कुमार त्रिपाठी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बैच लगाकर सम्मानित किया।

अजय कुमार त्रिपाठी ने संयुक्तराष्ट्र संघ पीस कीपींग मिशन में विभिन्न वर्षों में वर्ष 2002, 2008, 2011 एवं 2017 में कुल 04 बार भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जिसके फलस्वरूप उन्हें यूएन का पीस मेडल व न्यूमरल एवं विदेश सेवा का मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया था।

समारोह में अपर मुख्य सचिव राज्यपाल महेश कुमार गुप्ता, विशेष सचिव बीएन सिंह सहित राजभवन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

About Samar Saleel

Check Also

अवध विवि के प्रो विनोद श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड आर्थिक संघ के महासचिव बने

अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रो विनोद ...