Breaking News

राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए डॉ एसपी सिंह चौहान

• बनारस में आयोजित समारोह में मिला चिकित्सा सेवा रत्न  सम्मान

• डॉ सिंह ने कहा कि यह सम्मान बिधूना की जनता को समर्पित

बिधूना/औरैया। चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बहुमुखी प्रतिभा के धनी मेडिकल पेशे से जुड़े कई लोगों को बनारस में आयोजित एक कार्यक्रम में चिकित्सा सेवा रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इसी समारोह में बिधूना के मेडिकल ऑफिसर डॉ एसपी सिंह चौहान को सदस्य विधान परिषद व फ़िल्म अभिनेत्री के द्वारा सम्मानित किया गया। नेशनल अवार्ड से सम्मानित होने के बाद जब वह अपने घर पहुँचे तब उन्होंने यह जानकारी साझा की।

राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए डॉ. एस. पी. सिंह चौहान

चिकित्सा सेवा रत्न पुरस्कार के लिए ऐसे लोगों को चुना जाता है, जिन्होंने अपनी सेवा के माध्यम से कई लोगों की ज़िन्दगी में बदलाव किया हो और उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी है।

👉पीएम मोदी की नीतियों के कारण ही भारत आज बन गया आत्म निर्भर: डॉ दिनेश शर्मा

इस वर्ष भी चिकित्सा क्षेत्र में और समाज सेवा में परस्पर अपना योगदान देने वाले ऐसे ही 30 डॉक्टर को चयनित किया गया था।

राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए डॉ. एस. पी. सिंह चौहान

इस बार भारत की सांस्कृतिक राजधानी व तीर्थस्थल बनारस में आयोजित हुए सम्मान समारोह में अलका पॉलीक्लीनिक बिधूना के डायरेक्टर डॉ श्याम प्रताप सिंह चौहान (मेडिकल ऑफिसर) को 28 अक्टूबर को नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

👉सुरक्षित प्रसव के लिए संस्थागत प्रसव जरूरी – सीएमओ

बनारस के पांच सितारा होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा रत्न सम्मान-2023 से सम्मानित किया गया। डॉ सिंह को सदस्य विधान परिषद हंसराज विश्वकर्मा ने मोमेंटो व बॉलीवुड फ़िल्मों की अभिनेत्री महिमा चौधरी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

👉पीएम मोदी की नीतियों के कारण ही भारत आज बन गया आत्म निर्भर: डॉ दिनेश शर्मा

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय की राष्ट्रीय कमेटी के द्वारा प्रतिवर्ष देश भर से ऐसे डॉक्टरों का चयन किया जाता है, जिन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ-साथ समाज के लिए भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो। डॉ सिंह ने अपने सम्मान को बिधूना की जनता को समर्पित किया है, उन्होंने पुरस्कार ग्रहण करने के बाद खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ये पुरस्कार उन्हें लोगों की सेवा करने के लिए और अधिक प्रोत्साहित करेगा।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन

About reporter

Check Also

विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में लखनऊ और पूर्वी विधानसभा का महत्वपूर्ण योगदान- ओपी श्रीवास्तव

• भाजपा को भारी मतों से लखनऊ की लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में जीत दिलाएंगे ...